Report Times
Otherउत्तर प्रदेशझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

6 साल में अप्रैल में पहली बार, 2 साल में 29 अप्रैल काे 7.20 बढ़ा

मौसम शुष्क होने व नमी में गिरावट से शुक्रवार को अधिकतम तापमान छह साल में पहली बार 45 डिग्री के पार हो गया। इससे पहले हर बार मई में तापमान 45 डिग्री पहुंचा है। हालांकि वर्ष 2021 में अप्रैल में तापमान 40.8 डिग्री पहुंचा था।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पांच दिन मौसम ऐसा ही रहेगा और लू का असर तेज होगा। जिससे तापक्रम में बढ़ोतरी की संभावना है। गुरुवार रात को नमी में 9 प्रतिशत की गिरावट हुई है। जिससे मौसम शुष्क हो गया और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ सीजन में दूसरी बार 27.3 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे पहले 21 अप्रैल को भी न्यूनतम तापमान इतना ही था।

शुक्रवार को सुबह के दौरान मौसम ठीक रहा। इसके बाद धूप निकलने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा। सुबह दस बजे से ही लू चलने लगी। दोपहर में गर्म हवा के साथ धूप में तेजी रही। जिससे लोगों को गर्मी से बचने के लिए ठंडे स्थानों व पेय पदार्थों का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान प्वाइंट चार डिग्री बढ़कर सीजन में पहली बार 45.2 डिग्री पर पहुंच गया। शाम को सूर्य अस्त होने के बाद गर्मी का असर कम हुआ।

Related posts

राजस्थान में कंपाउंडर, जूनियर नर्स की भर्ती 740 पदों के लिए 16 दिसम्बर से कर सकेंगे आवेदन

Report Times

रोडवेज बस ने सड़क पर खड़े व्यक्ति को रौंदा, सिर के ऊपर से गुजरे पहिए,

Report Times

दिल्ली में महिला पायलट और पति की सरेआम पिटाई, 10 साल की बच्ची को करते थे टॉर्चर

Report Times

Leave a Comment