Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा में विश्व कल्याण की कामना को लेकर दी आहुतियां

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर के परमहंस पंडित गणेशनारायण मार्ग स्थित गायत्री शक्ति पीठ में मंगलवार को अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर गायत्री परिवार की ओर से गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया।

विश्व कल्याण की कामना की गई

यज्ञ के शुभारम्भ से पूर्व देव पूजन किया गया। इसके बाद विश्व कल्याण, सुख समृद्धि और निरोगी काया की कामना को लेकर यज्ञ में आहुतियां दी गई। गायत्री मंत्रों की मधुर स्वर लहरियों के मध्य मास्टर चंद्रपाल के सानिध्य में आहुतियां दी गई।

ये रहे मौजूद

यज्ञ के समापन पर यज्ञ भगवान की आरती की गई और पुष्पांजलि अर्पित कर मनोकामना मांगी। इस दौरान गायत्री परिवार के रामनिवास सैनी, मास्टर सत्यनारायण सैनी, विद्याधर सोनी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

‘बेबी तू आया नहीं’ शहीद पायलट सिद्धार्थ की अंतिम विदाई पर फूट-फूटकर रोई मंगेतर

Report Times

राजस्थान चुनाव में चेहरे बदले पर परिवार नहीं, पोते-पोतियों तक को टिकट… वंशवाद से जुड़े 45 उम्मीदवार मैदान में

Report Times

छात्रा को छेड़ा तो गुस्साए लोगों ने मस्जिद में की तोड़फोड़, बाइक जलाई; डूंगरपुर में तनाव का माहौल

Report Times

Leave a Comment