Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

बेटा-बेटी एक समान का दिया संदेश, परिजनों ने डांस कर किया सेलिब्रेट

 चिड़ावा।संजय दाधीच

झुंझुनूं जिले में बेटियों को सम्मान देने की होड़ सी लग गई है। अब बेटियां भी इस बदलाव से काफी खुश नजर आ रही है। ऐसा ही एक नजारा शहर के कबूतरखाना बस स्टैंड के पास योगेंद्र महमिया किरण देवी महमिया की लाडली बेटी रीना के विवाह के मौके पर देखने को मिला।

रीना की शादी गुरुवार को खुडानिया निवासी मोहित के साथ होने जा रही है। शादी से पहले परिजनों ने मिलकर बेटी को घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकालकर खुशी को कई गुना बढ़ा दिया। इस दौरान कहा कि बेटियां भी बेटों की तरह ही घर का चिराग होती हैं। वे एक घर ही नहीं बल्कि दो घरों की शान होती हैं। इसलिए इस तरह सम्मान मिलना खुशी को कई गुना बढ़ाता है। ऐसा हर घर मे होना चाहिए ताकि बेटा-बेटी में कोई फर्क ना रहे।

Related posts

अभिषेक शर्मा बने इंडिया के नंबर 1, इस मामले में दुनिया में हासिल किया तीसरा स्थान

Report Times

डा. लाम्बा ने बीसीएमओ का संभाला कार्यभार

Report Times

NPCI ने बढ़ाई UPI की लिमिट, अब 24 घंटे में कर पाएंगे इतने रुपए का ट्रांजेक्शन

Report Times

Leave a Comment