Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानसीकर

डेंगू पर चिकित्सा विभाग अलर्ट:22 हजार 561 घरों का सर्वे, मरीजों के खून की जांच

reporttimes

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से एंटी डेंगू अभियान में घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। घरों में रखे कूलर, पानी की टंकी, परिण्डे, गमले आदि को चेक कर लार्वा नष्ट किया जा रहा है। बुखार के मरीजों के खून की जांच की जा रही है। विभाग का यह अभियान 15 मई तक चलेगा।

सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाएगा। डेंगू के ट्रांसमिशन को कम करने, डेंगू के इलाज के प्रति आमजन को जागरूक करना व डेंगू से बचाव व रोकथाम के लिए जन जागृती पैदा की जा रही है। जिले के हाई रिस्क एरिया मे लगातार सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई कर एंटी लार्वा सर्वे टीमों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सीपी ओला ने बताया कि जिले में घर-घर सर्वे कर बुखार के रोगियों को चिन्हित किया जा रहा है। रक्त पट्टिका लेना, लक्षणों के आधार पर प्राथमिक उपचार, लार्वा प्रदर्शन एंटी लार्वा गतिविधियाँ की जा रही है। जिले में 902 टीमों की ओर से 22 हजार 561 घरों का सर्वे किया गया। 269 लोगों की ब्लड स्लाइड ली गई है।

Related posts

लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, वापस लौटना पड़ा दिल्ली

Report Times

क्या बजट में 12000 रुपए हो जाएगी किसानों को मिलने वाली राशि

Report Times

15 लाख रुपए में परीक्षा पास कराने का झांसा, डीएसटी और चिड़ावा पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा

Report Times

Leave a Comment