Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेश

उप प्रधानाचार्य सीधी भर्ती संघर्ष समिति राजस्थान ने दिया मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन

चिड़ावा।संजय दाधीच

उप प्रधानाचार्य सीधी भर्ती संघर्ष समिति राजस्थान ने दिया मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन
चिड़ावा शहर में आज गुरूवार को उप प्रधानाचार्य सीधी भर्ती संघर्ष समिति राजस्थान ने एसडीएम संदीप चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौपा। शिक्षा विभाग की ओर से नव सर्जित उप प्रधानाचार्य पद पर 50 प्रतिशत सीधी भर्ती की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देने वाले शिक्षक निरंजनलाल शर्मा व रामप्रताप सैनी ने बताया कि उप प्रधानाचार्य पद पर 100 प्रतिशत पदोन्नति भरने का फैसला एक तरफा है और एक केडर विशेष को फायदा पहुंचाने का फैसला है। इस फैसले से साढ़े तीन लाख उर्जावान तृतीय श्रेणी, द्वितीय श्रेणी और युवा व्याख्याताओं को सीधा उच्च पदो पर पहुंचने का रास्ता बंद किया गया है। इस निर्णय को वापस लिया जाए तथा 50 प्रतिशत सीधी भर्ती की जाये।

Related posts

लक्ष्य योजना के तहत उप जिला अस्पताल का टीम ने किया निरीक्षण

Report Times

सरकार ब्राह्मणों की जमीन वापस करे वरना फरसे के दम पर कब्जा लेंगे – नवीन जयहिंद

Report Times

विधायक प्रवास कार्यक्रम : विधानसभा चुनावों को लेकर यूपी के गहनौन विधायक ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

Report Times

Leave a Comment