Report Times
Otherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेश

चिड़ावा में फाइनेंस कर्मचारी का पीछा कर की बड़ी लूट, अब दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा के सुलताना क्षेत्र के पदमपुरा के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 30 हजार रुपए की लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। थानाधिकारी अनिल चौधरी ने बताया कि आरोपी अठवास निवासी राजकुमार उर्फ राजू, शांजासर फतेहपुर निवासी रविंद्र उर्फ बिटटू को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। जिससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं वारदात के तीसरे आरोपी राहुल मीणा की तलाश कर रही है।

तीनों के आपराधिक रिकॉर्ड
थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि तीनों आरोपी आपराधिक प्रवृति के हैं। जो कि बिसाऊ में ज्वैलर्स से एक लाख की लूट, फतेहपुर सीकर में हत्या के प्रयास के मामले और बलारा में भी एक मामले में वांछित चल रहे हैं।

फाइनेंस कर्मचारी का किया पीछा
आपको बता दें कि राहुलसिंह मंगलवार को बाइक से खेमों की ढाणी से पदमपुरा की तरफ जा रहा था। बाइक सवार आरोपियों ने ढाणी के पास से ही राहुल सिंह का पीछा शुरू कर दिया था। आरोपियों ने पदमपुरा के पास बाइक को आगे लगाकर राहुलसिंह को रोका और मारपीट कर करीब 30 हजार रुपए लूट लिए थे। पीड़ित राहुल ने एक आरोपी को पकड़ लिया। वहीं हो-हल्ला सुनकर आए लोगों ने दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम को बरामद कर लिया।

Related posts

5000 का टिकट 50 हजार में क्यो, महाकुंभ में महंगी उड़ानों पर राघव चड्ढा ने उठाए सवाल

Report Times

महामंडलेश्वर अर्जुनदास पहुंचे रानी सती मंदिर

Report Times

Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live: बंगाल के बालूरघाट में TMC व BJP में झड़प

Report Times

Leave a Comment