Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

दुल्हन को लाने के लिए 4.58 लाख देकर बुक कराया हेलिकॉप्टर पहुंचा नहीं, कार में लानी पड़ी बहू, इसलिए प्रतिष्ठा धूमिल करने का करवाया केस

reporttimes

4.58 लाख रुपए एडवांस देने के बावजूद दुल्हन को हेलिकॉप्टर में लाने की एक परिवार की हसरत अधूरी रह गई। ऐनवक्त पर कंपनी ने तकनीकी वजह बताकर हेलिकॉप्टर भेजने से इनकार कर दिया। ऐसे में दुल्हन को बीएमडब्ल्यू कार में लाना पड़ा।

रुपए देकर भी हसरत पूरी नहीं होने और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा यह रोचक मामला मंडावा क्षेत्र के श्योपुरा तन तेतरा के बराला परिवार का है। पीड़ित परिवार ने अब कंपनी के निदेशक व प्रतिनिधि के खिलाफ सामाजिक प्रतिष्ठा काे धूमिल करने व धाेखाधड़ी करने का मंडावा थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

चूरू जिले के सुजानगढ़ में शिक्षण संस्थान चलाने वाले श्याेपुरा तन तेतरा निवासी नरेंद्र बराला के बेटे निखिल की शादी 11 मई काे सुजानगढ़ निवासी कैलाश महण की बेटी शिखा के साथ थी। शादी काे यादगार बनाने के लिए परिवार नई नवेली बहू काे पहली बार हेलिकॉप्टर से ससुराल लाना चाहते था। इसके लिए निखिल व नरेंद्र बराला ने जयपुर की एक कंपनी से 4.58 लाख रु. एडवांस देकर 12 मई की सुबह के लिए हेलिकॉप्टर बुक कर लिया। शर्तों के मुताबिक इसके लिए कंपनी के प्रतिनिधि को 20 अप्रैल को ही 4.58 लाख रुपए एडवांस भी दे दिए थे।

दो जगह हेलिपैड बनवाए, दो कलेक्टरों से एनओसी भी ली, फिर भी हसरत रही अधूरी
बराला परिवार ने अपने गांव श्याेपुरा में और दुल्हन के गांव सुजानगढ़ में भी हेलीपेड बनवाया। दोनों जगह के लिए झुंझुनूं व चूरू कलेक्टर से इसकी परमिशन भी ले ली। हेलीपेड बनाने व अन्य व्यवस्थाओं में करीब तीन लाख रुपए से अधिक खर्च किए।

11 मई की शाम काे जब वे बारात लेकर सुजानगढ़ जा रहे थे तब अचानक कंपनी ने सूचना दी कि तकनीकी इश्यू के चलते हेलिकॉप्टर नहीं भेज पाएंगे। इसके बाद जिला प्रशासन से भी सूचना आई कि हेलिकॉप्टर नहीं आ रहा है। इस पर वे टेंशन में आ गए। नरेंद्र बराला ने इस बारे में अपने समधी दिल्ली प्रवासी कैलाश महण काे इसकी सूचना दी।

इस पर तय किया गया कि हेलिकॉप्टर नहीं आने पर अब काेई दूसरा वाहन मंगवाया जाए। इस पर दिल्ली से 60 हजार रुपए किराये में बीएमडब्ल्यू कार बुलाई गई। इस कार में दूल्हा निखिल व दुल्हन शिखा श्याेपुरा आए। शादी के लिए बुक कराए गए हेलिकॉप्टर के नहीं पहुंचने पर सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हाेने व 11.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला हेलिकॉप्टर प्रोवाइड कराने वाली कंपनी व उसके प्रतिनिधि के खिलाफ दर्ज कराया गया है। थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि नरेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रबंध निदेशक मेवाड़ हेलीकॉप्टर सर्विसेज उदयपुर व प्रतिनिधि मनीष कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

Related posts

महपालवास मर्डर मामले व मशहूर पेड़ा व्यवसायी की दुकान पर फायरिंग कर एक करोड़ रु की रंगदारी मांगने का षड्यंत्रकारी गिरफ्तार

Report Times

राजस्थान: पंजाब में अवैध हथियारों से जुड़े मामले में NIA का एक्शन

Report Times

स्कूल में ही थी मां और बहन… आखों के सामने बच्चे ने तोड़ा दम

Report Times

Leave a Comment