Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

पेयजल समस्या;अधिकारी नहीं मिले तो सहायक प्रशासनिक अधिकारी से की जल्द समस्या समाधान की मांग

चिड़ावा ।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर के पेयजल किल्लत लगातार बढ़ती ही जा रही है। शहर की चौधरी कॉलोनी में भी पीने के पानी समस्या से लोग परेशान है। कई बार शिकायत के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई, तो कॉलोनी के लोग इकट्ठा होकर जलदाय कार्यालय पहुंचे। यहां पर कॉलोनीवासियों ने दो घण्टे तक अधिकारी का इंतजार किया, लेकिन कोई अधिकारी नहीं आया तो आखिर में विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी बहादुर मल सैनी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में लिखा है कि चौधरी कॉलोनी में सामुदायिक विकास भवन के पास जलदाय विभाग की पानी की टंकी में हाल ही में मावण्डिया की ढाणी की तरफ चार इंच पाइपलाइन गलत तरीके से जोड़ दी गई है। जिसकी वजह से चौधरी कॉलोनी के वार्ड 10, 11 व 14 जलापूर्ति बाधित हो गई है।

पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा की अगुवाई में ज्ञापन देने वालों में बलबीर सिंह, राजसिंह, कप्तान भरत सिंह, जगदीश प्रसाद, जुगराम राव, सूबेदार हजारी, सूबेदार शीशराम, हवलदार केदार सिंह, देवकरण महला, सुरेन्द्र मास्टर, ओमप्रकाश पूनिया सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

Related posts

WFI पर खेल मंत्रालय ने लिया बड़ा एक्शन, नया कुश्ती संघ रद्द, नए अध्यक्ष संजय सिंह हुए निलंबित

Report Times

एक पिता ने अपने जवान बेटे की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी गोली मारकर कर लिया सुसाइड, राजस्थान से हैरान करने वाला मामला आया सामने

Report Times

बेटी आराध्या के जन्मदिन से बनाई अभिषेक बच्चन ने दूरी

Report Times

Leave a Comment