Report Times
Otherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

बड़े मैच से पहले जोस बटलर बोले- पिछले कुछ मैचों में फ्लॉप होने से निराश हूं

reporttimes

राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ के टॉप 2 में क्वॉलीफाई कर गई है, जिसमें उसके स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) का भी महत्वपूर्ण योगदान है. बटलर इस सीजन आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. लेकिन पिछले कुछ मैचों से वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं, जिससे उनकी टीम और वह खुद चिंतित हैं. हालांकि बटलर ने कहा कि उन्होंने इस सीजन काफी अच्छी पारियां भी खेली हैं, जिनसे वह अब बड़े मुकाबलों के लिए अपना कॉन्फिडेंस वापस पाने की कोशिश करेंगे.Also Read – आईपीएल 2023 में MS Dhoni की कप्तानी में CSK के लिए खेलना चाहते हैं आमिर खान

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बटलर ने मौजूदा सत्र में तीन शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 147 के स्ट्राइक रेट के साथ 629 रन बनाए हैं. लेकिन पिछले तीन मैच में वह दो, दो और सात रन की पारियों के साथ केवल 11 रन बना पाए हैं. Also Read – चेतेश्‍वर पुजारा: ‘मुझे कोई IPL टीम खरीदती तो बैंच पर बैठाकर रखती, अब अकल आ गई’

बटलर ने मंगलवार को ईडन गार्डन्स में टाइटंस के खिलाफ होने वाले पहले क्वॉलीफायर से पूर्व कहा, ‘बेशक मैं आईपीएल में अपनी फॉर्म को लेकर रोमांचित था लेकिन पिछले कुछ मैच के प्रदर्शन से निराश हूं.’ Also Read – आईपीएल 2022 प्लेऑफ में बारिश का साया, अगर नहीं हुआ मैच तो सिर्फ सुपर ओवर से होगा विजेता का फैसला

उन्होंने कहा, ‘टूर्नामेंट के पहले हाफ में मैं संभवत: अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट में से कुछ खेल रहा था और प्लेऑफ से पहले उस प्रदर्शन से आत्मविश्वास हासिल कर रहा हूं.’

मौजूदा सत्र में गेंद और बल्ले दोनों से अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि ‘रिटायर्ड आउट’ जैसे कुछ फैसले टीम को प्रतिस्पर्धी रूप से फायदा पहुंचा सकते हैं बशर्ते सही तरह से लिए जाएं। रिटायर्ड आउट में बल्लेबाज अपनी मर्जी से पवेलियन लौट जाता है और उसे आउट माना जाता है.

Related posts

चिड़ावा : जोशियों की बगीची में कुएं पर बना है प्राचीन शिवालय

Report Times

NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत 9 आरोपियों की जमानत खारिज, RSS के कार्यक्रम का किया था विरोध

Report Times

14 वर्षीय नाबालिग छात्रा से चलती स्लीपर बस में रेप, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर की दरिंदगी

Report Times

Leave a Comment