Report Times
Otherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्‍ड कप: भारत की जीत पर मनु भाकर बोलीं- CWG 2022 से शूटिंग को क्‍यों किया गया बाहर?

reporttimes

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्‍ड कप (ISSF Junior World Cup 2022) में भारतीय शूटिंग दल ने पहले स्‍थान पर रहते हुए अपने अभियान का अंत किया. शूटिंग में देश व विदेशों में भारत का नाम रौशन करने वाली एथलीट मनु भाकर (Manu Bhakar) ने इस शानदार प्रदर्शन के बाद कॉमनवेल्‍थ गेंम्‍स 2022 से शूटिंग को बाहर किए जाने का मुद्दा उठाया. मनु ने इस फैसले का पुरजोर विरोध करते हुए माना कि यह उनके जैसे एथलीट्स के साथ नाइंसाफी जैसा है. आईएसएसएफ जूनियर शूटिंग वर्ल्‍ड कप में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने मनु भाकर के हवाले से लिखा, “मैंने पांच मेडल जीते जिसमें तीन गोल्‍ड और दो सिल्‍वर शामिल हैं. यह टूर्नामेंट मेरे लिए काफी खास था क्‍योंकि जल्‍दी ही मैं इसमें सीनियर बनने वाली थी. कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 से शूटिंग को बाहर कर दिया गया है. यह गलत है.”

Related posts

राजस्थान में बदली जाएगी चुनाव की तारीख? BJP सांसद ने क्यों की आयोग से ये मांग

Report Times

एम.डी. स्कूल चिड़ावा के रिकॉर्ड 53 विद्यार्थियों ने प्राप्त किये 90 प्रतिशत से अधिक अंक

Report Times

Terrorist attack: जम्मू-कश्मीर में बस पर आतंकी हमले में राजस्थान के 4 लोगों की मौत, वैष्णो माता के दर्शन के लिए गए थे

Report Times

Leave a Comment