Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

किसानों को बगीचों व उद्यान विभाग की योजनाओं की दी जानकारी, बाजरे के 40 पैकेट बांटे

चिड़ावा।संजय दाधीच

आज बालाजी बीज भंडार बड़ागांव पर किसान जागरूकता मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रतेरवाल सीड्स के कृष्ण कुमार शर्मा ने की। मुख्य अतिथि उद्यान विभाग के शीशराम जाखड़ व कृषि विभाग के डॉ. सहदेव सिंह व अशोक मीणा थे। शीशराम जाखड़ ने किसानों को बगीचों व उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान डॉ. सहदेव सिंह ने किसानों को खेती में जुताई व समय पर खेती के फायदे बताए। धान्या सीड्स के क्षेत्रीय अशिकारी सुरजीत ढिल्लन ने किसानों को धान्या बाजरा MP7878 व MP7171 की विशेषताओं के बारे में बताया। विकास शर्मा ने पशु स्वास्थ्य व पशु आहार के बारे में जानकारी दी। सभा में कुलदीप सिंह , राकेश कुमार ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया। वेस्टर्न मूंगफली, ग्वार व मूंग के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान लकी ड्रा निकाला गया। जिसमें बाजरा के 40 पैकेट, 15 लैपटॉप बेग, 15 टी शर्ट वितरित की गई। अंत में दाताराम ने आए हुए किसानों को धन्यवाद दिया। सभा में आस पास के काफी किसानों ने हिस्सा लिया।

Related posts

ये किसी एक व्यक्ति के कारण नहीं मिली… देश की आजादी पर मोहन भागवत का बड़ा बयान

Report Times

क्या सच में जीती BJP? 3 राज्यों में मिली जीत के दम पर 2024 का सपना पाल रही, सामना का वार

Report Times

चिड़ावा : नगरपालिका में लगाए पौधे

Report Times

Leave a Comment