Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

शिक्षकों की याद में सीमेंट की बैंच भेंट की, मुक्तिधाम में पौधे भी लगाए

चिड़ावा।संजय दाधीच

समीप के गांव बृजलालपुरा में गुरुओं के सम्मान में शिष्यों ने अनूठा काम किया। स्कूल में
अध्यापक रहे रंगलाल गुरावा, प्यारेलाल लमोरिया और प्रभुराम लमोरिया की स्मृति में शिष्यों ने  सीमेंट की कुर्सियां भेंट विद्यालय को भेंट की । इनका लोकार्पण समारोह मंगलवार को स्कूल परिसर में हुआ। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल और आशीष झाझड़िया बतौर अतिथि शामिल हुए। वहीं शिष्यों ने मुक्तिधाम में दिवंगत गुरुजनों की याद को चिरस्थायी बनाते हुए स्मृति में पौधे भी लगाए । जिसकी सार-संभाल की जिम्मेदारी भी शिष्यों की ली और गुरुजनों के बताए सदमार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर सावित्री देवी, गुगनराम गुरावा, प्रमोद गुरावा, जगवीर कुमावत, महावीर गुरावा, सुनील गुरावा, मानसिंह गुरावा, मुंशी गुरावा, दरियासिंह गुरावा, भरतसिंह, राजेंद्रप्रसाद, एड.विजय गुरावा, एईएन संजय गुरावा, अरविंद गुरावा, पूर्व सरपंच जगदीश गुरावा, राजेंद्र लमोरिया, संजय लमोरिया, प्यारेलाल गुरावा, प्रसादाराम गुरावा, रिसाल गुरावा, मूलचंद गुरावा, बृजलाल गुरावा, अनिल गुरावा, एड.यशवीर लांबा, जगमाल लमोरिया, विद्याधर लमोरिया, रामसिंह लमोरिया, राजेंद्र गुरावा, सुरेश खीचड़, रविंद्र गुरावा, बद्रीप्रसाद चोपड़ा, रामस्वरूप, बलवीर लमोरिया आदि मौजूद थे।

Related posts

कांग्रेस विधायक का दावा : 4 पुश्ते बैठकर खाए, गाँधी परिवार के नाम पर इतनी दौलत जमा करी पार्टी के नेताओं ने

Report Times

राजधानी जयपुर में पकड़ा 1556 लीटर नकली घी:ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बेच रहे थे नकली घी , पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार

Report Times

चोरी के मामले में थानाधिकारी से मिला ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल

Report Times

Leave a Comment