Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

BP की प्रॉब्लम है तो घर में रखो इनको’- चुटकी बजाकर DM ने बुजुर्ग व्यक्ति को हड़काया तो सोशल मीडिया पर भड़क उठे लोग

reporttimes

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने और अधिकारियों के रवैये को लेकर हमेशा से सवाल खड़े होते रहे हैं। कानपुर की डीएम का ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वायरल वीडियो में कानपूर डीएम, जनता दरबार में पहुंचे एक बुजुर्ग दंपत्ति को फटकार लगा रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग डीएम के इस रवैये की खूब आलोचना कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 19 मई, कानपुर के नर्वल ब्लॉक का है, जिसमें जनता दरबार के दौरान डीएम नेहा शर्मा एक फरियादी को लताड़ लगाते दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग कुछ कागजात दिखाते हुए डीएम नेहा शार्मा से कुछ कहता है तो वह भड़क जाती हैं और कहती हैं कि ‘चलो बैठो… चुप चाप बैठो वहां पर, तुम नहीं बोल पा रहे, ये नहीं बोल पा रहे हैं और एक और ले आए हो? इतना बीपी का प्रॉब्लम है तो घर में रखो इनको।’

Related posts

चिड़ावा : गोगाजी की ढाणी में लगाए पौधे

Report Times

इस दिन आएगा पुष्पा 2 का धमाकेदार टीजर, अल्लू अर्जुन मचाएंगे धमाल

Report Times

चिड़ावा : यहां बिहारीजी के चरणों में विराजे हैं रुद्रावतार

Report Times

Leave a Comment