Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानहादसा

चिड़ावा में भीषण सड़क हादसा:ट्यूब वैल से टकराई तेज रफ्तार कार,

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर की पिलानी-ओजटू बाइपास रोड पर मंड्रेला चौराहे के पास एक जीप ट्यूब वैल के पिलर से टकरा गई। जिससे जीप में आग लग गई। हादसे में जीप सवार तीन लोगों को मुश्किलों से बाहर निकाला गया। घायलों में एक को गम्भीर हालत में जयपुर रैफर किया गया है।

तेज रफ्तार के आ रही थी जीप

मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से जीप आ रही थी। वो अचानक ट्यूब वैल के पिलर से जा टकराई। डीएसटी थाने से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर हुए हादसे में जीप ने आग पकड़ ली।

मौके पर पहुंचे आबकारी पुलिस के एएसआई राजकुमार और उनके स्टाफ ने स्थानीय लोगों की मदद से जीप में सवार ड्राइवर व अन्य लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को अस्पताल रैफर किया।

घायलों में एक को किया जयपुर रैफर

घायलों में से तोलासेही निवासी अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया गया। वहीं दो अन्य घायल लोकेंद्र सिंह अगवान और राहुल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर सूचना के बाद सूरजगढ़ दमकल ने मौके पर आकर गाड़ी में लगी आग को बुझाया।

Related posts

मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन :दिल की बीमारी ने ले ली जान

Report Times

KKR के खिलाड़ी ने की बेईमानी की कोशिश, अंपायर ने अवैध बल्ले के साथ पकड़ा

Report Times

जम्मू व कश्मीर के पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक के 30 ठिकानों पर CBI की रेड, बोले- ‘मैं किसान का बेटा हूं, घबराऊंगा नहीं’

Report Times

Leave a Comment