Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

लॉक डाउन में चल रहा है अनूठा आनलाइन सत्संग

बच्चे भी सीख रहे है आध्यात्म, दे रहे है सवालों का जवाब

चिड़ावा। कस्बे में संचालित श्री श्याम सखी दरबार की पहल पर पिछले करीब दो महीने से लॉक डाउन के दौरान ऑनलाइन सत्संग चल रहा है। जो ना केवल अनूठा है। बल्कि दरबार से जुड़ी महिलाओं द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। दरबार की संयोजिका रेखा संदीप हिम्मतरामका ने बताया कि लॉक डाउन से पहले श्री श्याम सखी दरबार का हर माह में एक बार सत्संग कार्यक्रम संस्था की किसी एक महिला के घर पर होता था। लेकिन लॉक डाउन के बाद हालात बदल गए। फिर महिलाओं ने  ऑनलाइन सत्संग करने का निर्णय लिया। जिसके बाद संस्था की महिलाएं एक दिन छोड़कर एक दिन एक घंटे तक ऑनलाइन आकर सत्संग करती है। इमो एप के जरिए एक साथ 6 से 8 महिलाएं जुड़ती है। जो सत्संग कर अपने आध्यात्म को मजबूत कर रही है। उन्होंने बताया कि आगे भी लॉक डाउन जारी रहने तक वे इसी तरह से सत्संग करेंगी।

इधर, इस बीच लॉक डाउन में बच्चों के लिए भी हर एक दिन छोड़कर एक दिन आधे घंटे का सेशन रखा जा रहा है। जिसमें अब तक 25 बच्चे शामिल है। जिन्हें श्रीकृष्ण समेत अन्य देवी-देवताओं के जीवन के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही उन्हें तरह तर​ह के टास्क देकर उन्हें आध्यात्म से जोड़ा जा रहा है। बच्चों में इन सेशन का कितना प्रभाव है। इसे जानने के लिए उनसे आॅनलाइन सवाल भी किए जाते है। जिनमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को लॉक डाउन के बाद पुरस्कृत किया जाएगा।

Related posts

इजरायल को 10 साल बाद मिला अपने सैनिक का शव, 2014 में गाजा वॉर में गई थी जान

Report Times

7 दिनों में दे दी जाएगी दूसरी जगह, पाकिस्तान से आए हिंदू पीड़ित परिवारों से बोलीं टीना डाबी

Report Times

तीन जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार : सीकर – चिड़ावा – लोहारू, जयपुर – चिड़ावा – लोहारू – गंगानगर और हिसार – चिड़ावा – तिरुपति ट्रेनों की बढ़ी संचालन अवधि

Report Times

Leave a Comment