Report Times
Otherखेतड़ीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

नंगली सलेदी सिंह गांव में खुला महिला प्रशिक्षण केंद्र:महिलाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर, हर समूह को 75 हजार रुपए राशि प्रदान की

reportimes

नंगली सलेदीसिंह गांव में राजस्थान ग्रामीण आजिविका विकास परिषद के तहत ग्राम संगठन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रणिय जिला प्रबंधक रतन लाल वर्मा थे। विशिष्ट अतिथि बीडीओ खेतड़ी सीआर मीणा, रामसिंह न्यौला, देवराज सिंह, कैप्टन पाबूदान सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संदीप सिंह ने की।

75 हजार रुपए सहायता राशि प्रदान की
राजीविका संगठन की ब्लॉक प्रभारी प्रतिष्ठा शर्मा व संयोजक मुकेश कवंर ने बताया कि राजीविका स्वयं सहायता समुह ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वयं स्वरोजगार के लिए हर समूह को 75 हजार रूपए राशि प्रदान की जाती है। जिससे महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार कर सके। राजीविका की और से हर ग्राम पंचायत में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके चलते महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकेगी। महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण लेने के बाद वह रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेंगे और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकेंगी।

महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने से उन्हें समाज में आगे बढ़ने की ताकत मिलेगी और उसी के साथ वह पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल कर अपने नए आयाम स्थापित करेगी। आज भी ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश महिलाएं निर्धन परिवार से होने के कारण अपने परिवार का भरण पोषण करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करती है। ऐसे में उनके लिए राजीविका की ओर से चलाए जाने वाले समय सहायता समूह एक वरदान के रूप में साबित होगा।

Related posts

होटल रूम में महिला पुरुष का वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाले हत्थे चढ़े

Report Times

कोरोना को लेकर केंद्र अलर्ट- 2 सप्ताह में 16 मौतें, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- हर 3 महीने में मॉक ड्रिल करें अस्पताल

Report Times

हरियाली अमावस्या के दिन कुंभ समेत इन 3 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानें सबका हाल

Report Times

Leave a Comment