Report Times
Otherक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानहादसा

पुलिस जीप को टक्कर मार भागे संदिग्ध इसूजी वाहन, तीन पुलिसकर्मी घायल

reporttimes

राजस्थान के कपासन विधनसभा के भादसोड़ा थाना इलाके में गुरुवार रात को नाकाबंदी के दौरान पुलिस जीप तस्करों के वाहन ने टक्कर मार दी. एक के बाद एक कर तस्करों के तीन इसुजी वाहन मौके से भाग निकले. तस्करों के वाहन की टक्कर से 3 सिपाही घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद तीनों वाहन की तलाश में चित्तौड़गढ़ जिले में आस-पास के जिलों में भी नाकाबंदी करवा दी गई है. संदिग्ध वाहनों की तलाश की जा रही है और पुलिस के आला अधिकारियों ने भी घटना की जानकारी ली है.

जानकारी में सामने आया कि जिले के भादसोड़ा थाना इलाके में थानाधिकारी रविंद्र सेन सहित मय जाब्ते के लेसवा-मोखमपुरा मार्ग पर नाकाबंदी की जा रही थी. साथ ही एक अन्य स्थान पर भी नाकाबंदी थी. इस दौरान रात के अंधेरे में कुछ वाहन आते दिखाई दिए. इस पर पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन तस्करों के तीनों ही वाहन पुलिस जीप को टक्कर मारते हुए भाग निकले. पुलिसकर्मियों ने खुद के बचाव का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. तस्करों के वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी रतन, सुरेश और नगजीराम सिपाही को चोट लगी है.

Related posts

राजस्थान में 30 साल का बदल रहा रिवाज, बीजेपी क्यों नहीं रख पाई सिलसिला बरकरार?

Report Times

Lok Sabha Election 2024: 220 स्टार प्रचारकों में जानिए कितनी हैं महिला स्टार प्रचारक

Report Times

शेखावाटी यूनिवर्सिटी के यूजी रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप:ABVP ने रजिस्ट्रार का किया घेराव, बोले- हर 10 में 8 स्टूडेंट्स को किया फेल

Report Times

Leave a Comment