Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

घरवाले सो रहे थे, चोर घर साफ कर गए:शिव कॉलोनी का बनाया निशाना, 1.90 लाख कैश, ज्वेलरी ले गए

reporttimes

झुंझुनूं के मोदियों की जाव के पास स्थित शिव कॉलोनी में चोरी हो गई। चोर नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया। थानाधिकारी ने बताया कि शिव कॉलोनी निवासी मातादीन महाजन के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घर से चोर करीब एक लाख 90 हजार रुपए नकद और सोने चांदी के जवेरात चोरी कर ले गए।

घटना सुबह तीन बजे बताई गई है। घटना के दौरान घर वाले सो रहे थे। पीडि़त मातादीन महाजन ने बताया की जब वह सुबह उठे तो कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी भी टूटी हुई थी, सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे एक लाख 90 हजार रूपए व जेवरात गायब थे। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए।

लगातार हो रही चोरियों से लोग खौफजदा
मोदियों का शहर का पॉश इलाका है। इसलिए चोरी की नजर बनी हुई है। लगातार चोरियां बढ़ रही हैं। पिछले दस दिन में छह चोरियां हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस अभी चोरियों का खुलासा नहीं कर पाई है। इसलिए इलाके खौफजदा हैं। लगातार चोरी से पुलिस गश्त पर सवालों के घेरे में है।

Related posts

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र कुछ देर में होगा शुरु, सदन में आज क्या खास?

Report Times

नरेश मीणा की जमानत पर सस्पेंस बरकरार, कोर्ट में पेशी के बाद बोले- ‘भ्रष्ट सिस्टम है जहां जाति देखकर…’

Report Times

चिड़ावा व आसपास आए 7 कॉरोना पॉजिटिव मामले

Report Times

Leave a Comment