Report Times
latestOtherगुजरातटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमुम्बईस्पेशल

चौथी बार दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, मवेशी से टकराकर ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा

REPORT TIMES

कुछ ही हफ्तों में वंदे भारत एक्सप्रेस चौथी बार दुर्घटना का शिकार हुई है। जानकारी के अनुसार, एक सांड के टकराने से हाई स्पीड ट्रेन का अगला हिस्सा टूट गया। अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन शनिवार को मुंबई-मध्य से गुजरात के गांधीनगर जा रही थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके शाम तक ठीक होने की उम्मीद है।

मुंबई सेंट्रल डिवीजन में वंदे भारत ट्रेन एक मवेशी से टकरा गई। इस घटना में सांड की मौत हो गई। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने एक बयान में कहा, ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की यात्रा पर जा रही थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं।  घटना सुबह करीब 8:17 बजे बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रेन करीब 15 मिनट तक रुकी रही। ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है, सिवाय फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कॉन कवर का हिस्सा टूट गया है। ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है। इसे जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर इंजन के टूटे हुए हिस्से को ठीक करने के लिए निर्देशित किया है, जो शाम तक कर लिया जाएगा। जब ट्रेन मुंबई वापस आएगी।

चौथी बार दुर्घटना का शिकार
इस महीने वंदे भारत एक्सप्रेस चौथी बार दुर्घटना का शिकार हुई है। इससे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर हादसे का शिकार हुई थी। गांधीनगर-मुंबई मार्ग पर सेमी-हाई स्पीड ट्रेन पर लगातार दूसरी बार मवेशियों से टकराने की घटना सामने आई है।

गौर हो कि गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। पीएम मोदी नवंबर में पांचवीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए तैयार हैं, जो चेन्नई-मैसुरु-बेंगलुरु मार्ग को जोड़ेगी।

Related posts

सीकर जिले में दो गाड़ियों में हुई भीषण भिड़त, 6 लोगों की मौत, तीन लोग घायल

Report Times

चैत्र पूर्णिमा पर शुभ संयोग में करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बरसेगा धन

Report Times

स्टूडेंट्स को मिली राहत:शेखावाटी विवि ने फार्म जमा करने के नाम पर वसूली करने वाले काॅलेजाें को दिया नोटिस, लौटाने होंगे स्टूडेंट्स के पैसे

Report Times

Leave a Comment