Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिसोशल-वायरल

कांग्रेस विधायक का दावा : 4 पुश्ते बैठकर खाए, गाँधी परिवार के नाम पर इतनी दौलत जमा करी पार्टी के नेताओं ने

REPORT TIMES

जहाँ एक तरफ ई.डी. राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी से पूछताछ कर रही है वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के एक विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ बयान जारी कर कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। के. आर. रमेश कुमार ने गुरुवार को दावा किया कि राज्य में कांग्रेस के नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के नाम पर इतनी दौलत एकत्र कर ली है जो तीन-चार पुश्तों तक चलेगी। सोनिया गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के विरोध में कांग्रेस की ओर से शहर में किये गए प्रदर्शन के दौरान कुमार ने यह बयान दिया जो वायरल हो गया है।

उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हमने नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के नाम पर इतनी दौलत कमा ली है जो तीन से चार पुश्तों तक चलेगी। अगर हम आज बलिदान नहीं देंगे तो भविष्य में हमारा खाना सड़ेगा। ” उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को छोटे-छोटे मुद्दे छोड़कर कांग्रेस और सोनिया गांधी को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए।

के. आर. रमेश कुमार कर्नाटक में कांग्रेस के सीनियर नेता हैं जोकि अपने कामों से ज्यादा विवादित बयानों के लिए जानें जाते हैं। 21 दिसबंर 2021 को के. आर. रमेश कुमार ने विधानसभा में कहा था कि ‘अगर दुष्कर्म से बच न सको तो उसका आनंद लो’  वे अपने इस बेहुदा बयान के बाद विपक्ष के साथ ही पार्टी के नेताओं के भी निशाने पर आ गए थे। उनके इस बयान पर विधानसभा में कई विधायक हंस भी दिए थे। जिसकी काफी आलोचना हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी। के. आर. रमेश कुमार कर्नाटक विधानसभा के पूर्व स्पीकर भी रह चुके हैं।

Related posts

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बदलाव, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी चेयरमैन, जानें 7 मेंबर कौन-कौन

Report Times

दैनिक राशिफल : 25 जून 20020

Report Times

हिमाचल प्रदेश: 1 साल बाद CM सुक्खू कर रहे कैबिनेट विस्तार, ये 2 विधायक आज बनेंगे मंत्री

Report Times

Leave a Comment