Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमहाराष्ट्रराजनीति

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ

REPORT TIMES

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार की एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में 18 नए मंत्री शामिल हुए। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। उद्धव ठाकरे सरकार गिरने के बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद से राज्य सरकार सिर्फ इन दोनों नेताओं के आसरे चल रही थी।

18 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

भाजपा की तरफ से ये बनाए गए मंत्री

  • चंद्रकांत पाटिल
  • सुधीर मुनगंटीवार
  • गिरीश महाजन
  • राधाकृष्ण विखे पाटिल
  • सुरेश खाड़े
  • अतुल सावे
  • रवींद्र चह्वाण
  • मंगल लोढ़ा
  • विजय कुमार गावित

एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से ये बनाए गए मंत्री

  • उदय सामंत
  • संदीपन भुमरे
  • दादा भुसे
  • गुलाबराव पाटिल
  • शंभुराज देसाई
  • संजय राठौड़
  • तानाजी सावंत
  • अब्दुल सत्तार
  • दीपक केसरकर

बता दें कि शिव सेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है, लेकिन शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस के अलावा किसी ने शपथ नहीं ली थी। उद्धव ठाकरे गुट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने के मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार रुका हुआ था। कोर्ट में यह मामला जल्दी सुलटता नहीं दिख रहा है, इसके मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला किया गया है।

 

Related posts

नितिन गडकरी ने प्रदेश को दी 2500 करोड़ रुपये से अधिक की 17 सड़क परियोजनाओं की सौगात

Report Times

Divisional Commissioner: ओजटू में संभागीय आयुक्त ने सुनी समस्या, जनसुनवाई से पहले बिजली कटौती का विरोध, ओजटू को सिटी लाइन से जोड़ने की घोषणा

Report Times

हनुमानगढ़ में अज्ञात वायरस से तीन बच्चों की मौत

Report Times

Leave a Comment