Report Times
Other

14-15 अगस्त को गांधीचौक में देशभक्ति का बिखरेगा जलवा 14 को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम

REPORT TIMES

चिड़ावा.गांधी चौक में विवेकानंद मित्र परिषद् की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम होगा। समिति के रोहिताश्व सिंह महला व महेश शर्मा धन्ना ने बताया कि कार्यक्रम 14 अगस्त को शाम 8 बजे से शुरू होगा। जिसके मुख्य अतिथि बगड़ दादू द्वारा पीठाधीश्वर अर्जुनदास महाराज होंगे। समिति के संरक्षक मनोज मान व श्यामसुख शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं के छात्रों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

वहीं इस मौके पर सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। 15 अगस्त को सुबह साढ़े 8 बजे ध्वजारोहण होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर परिषद की बैठक परिषद संरक्षक जयराम स्वामी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटी गई। वहीं कार्यक्रम के बैनर का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर परिषद संरक्षक संजय दाधीच , सुरेश निर्मल, विष्णु निर्मल, सुरेश डालमिया, सुनील मंड्रेलिया, रमेश कोतवाल, बाबूलाल सोनी, सौरभ चौरासिया, शुभम निकम, रमेश स्वामी, सूर्यकांत शर्मा, मनीष वर्मा, किशनलाल शर्मा, उमाकांत डालमिया आदि मौजूद रहे।

Related posts

किराएदार ने काटे थे 108 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पंजे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Report Times

बावलिया बाबा दर्शन : संकटमोचन द्वारिकाधीश मन्दिर में विराजे हैं बाबा

Report Times

घर लौटते ही गोटाबाया राजपक्षे का सिरदर्द बढ़ गया, उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा

Report Times

Leave a Comment