Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरें

UP ATS ने सहारनपुर से आतंकी को किया गिरफ्तार, नूपुर शर्मा की हत्या की रच रहा था साजिश

REPORT TIMES

 लखनऊ  स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से पहले उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (UP ATS) को एक और सफलता हाथ लगी है। बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए सहारनपुर से एक और आतंकी मुहम्मद नदीम को गिरफ्तार किया गया है। यह आतंकी जैश-ए-मुहम्मद (Jaish-e-Mohammed) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (Tehrik-e-Taliban Pakistan) से जुड़ा है। पूछताछ में पता चला है इसे भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की हत्या का टास्क दिया गया था।  इससे पहले उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता ने आजमगढ़ से आतंकी सबाउद्दीन आजमी को गिरफ्तार कर इस खतरनाक साजिश को नाकाम किया था। आरोपित आजमी आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के सीधे संपर्क में था।

इस गिरफ्तारी के तीन दिन बाद ही एटीएस ने सहारनपुर निवासी आतंकी मोहम्मद नदीम को गिरफ्तार किया है। नदीम के पास से कई आईईडी कार्ड और बम बनाने व फिदाई फोर्स का प्रशिक्षण साहित्य बरामद हुआ है। नदीम जैश-ए-मुहम्मद समेत अन्य आतंकी संगठनों से सीधे जुड़ा था और वह फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था। एटीएस की पूछताछ में पता चला कि नदीम ने आतंकवादियों को लगभग 30 से ज्यादा वर्चुअल नंबर, वर्चुअल सोशल मीडिया आईडी बनाकर उपलब्ध कराए हैं। साथ ही तहरीक-ए-तालिबार पाकिस्तान के आंतकी सैफुल्ला ने उसको फिदायीन हमले के लिए तैयार करने के लिए की ट्रेनिंग सोशल मीडिया के जरिए दी गई थी। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार के अनुसार सहारनपुर के ग्राम कुंडा कला निवासी नदीम को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध लखनऊ स्थित एटीएस थाने में विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

खांसने की आवाज सुनकर एआई बताएगा संक्रमण: लेटेंट टीबी का पता अब एप से होगा; 37 जिलों में सब सेंटरों पर अक्टूबर से शुरू होगी नई सुविधा

Report Times

इन्साकाग ने देश में पहले ओमिक्रान सबवेरिएंट BA.4 को लेकर की पुष्टी

Report Times

बाढ़ में ‘दूत’ बनी सेना, लोगों की बचा रही जान; बूंदी में 300 लोग फंसे, मौसम विभाग ने जताया है यह अनुमान

Report Times

Leave a Comment