Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्वागत

अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के चेयरमैन नरोत्तम सेखसरिया ने किया सेडी का निरीक्षण

REPORT TIMES

चिड़ावा। कौशल व उधमिता विकास संस्थान (सेडी) के परिसर का अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के चेयरमैन नरोत्तम सेखसरिया ने निरीक्षण किया। प्रोग्राम मैनेजर श्री अनिल गुप्ता व संस्था प्रधान विष्णु प्रसाद ने स्वागत किया। इस दौरान कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं व अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी व महिला उद्यमी समिति के सदस्यों ने वर्तमान उपलब्धियों की प्रदर्शनी प्रस्तुत की। जिसमें उत्पादों के साथ साथ इंडस्ट्री की डिमांड पर आने वाली नई तकनीकों के विषय में बताते हुए प्रायोगिक प्रदर्शन भी करके दिखाया। असिस्टेंट इलेक्ट्रिशन के प्रशिक्षुओं ने 30 सेकंड में एलईडी असेम्ब्लिंग करके दिखाया जो एक लाभर्जन उद्यम बनने जा रहा है।

अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन पूरे देश में 35 स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स चला रहा है, जिसमें हर वर्ष हजारों युवाओ को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी सेंटर्स के प्रशिक्षुओं और प्रतिनिधियों को वर्चुअल माध्यम से नरोत्तम सेखसरिया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस सम्बोधन के दौरान प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा किए व चेयरमैन ने सभी को अपने जीवन से जुड़े शिक्षाप्रद विचार साझा करते हुए

उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में अपने करिअर को एडवांस लेवल तक लेकर जाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इसअवसर पर सेखसरिया परिवार से अनुज सेखसरिया, पुलकित सेखसरिया , डायरेक्टर बीएल गग्गर, यश बूबना, गिन्नी देवी सत्यनारायण सेखसरिया कॉलेज के सचिव सुंदरलाल, अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट रवि नायसे, चंद्रकांत कुंभानी, जनरल मैनेजर मनोज अग्रवाल, राधिका बियानी व डीजीएम एचआर जीशा वरगीस आदि मौजूद रहे। नरोत्तम सेखसरिया ने चिड़ावा टीम को वर्ष 2020-21 का बेस्ट सेडी अवॉर्ड प्रदान किया गया। संस्था प्रधान विष्णु प्रसाद ने आभार व्यक्त किया।

Related posts

सोने ने मारी छलांग, 88000 के पार पहुंचा दाम, चांदी में दिखा बंपर उछाल

Report Times

कांग्रेस की जीत का सिलसिला राजस्थान में रहेगा बरकरार! क्या अशोक गहलोत का चलेगा सिक्का?

Report Times

चिड़ावा : जागरूकता सेवा समिति ने बांटे मास्क

Report Times

Leave a Comment