Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्वागत

ब्लॉक स्तर पर हुआ शिक्षकों का सम्मान

REPORT TIMES
चिड़ावा.ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह पंचायत समिति सभागार में सोमवार को आयोजित हुआ। अध्यक्षता सीबीईओ कैलाशचंद्र अरड़ावतिया ने की। जिसमें उच्च माध्यमिक स्तर से व्याख्याता आयना सैनी किशोरपुरा, उच्च प्राथमिक से अध्यापक रणधीरसिंह और प्राथमिक स्तर से अध्यापक सुरेशचंद्र भार्गव को प्रशस्ति पत्र, शॉल, श्रीफल और 51-51 सौ रुपए भेंट कर सम्मान किया गया। भामाशाह एसीबीईओ कयूम अली ने राजकीय अडूकिया स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप मोदी को कार्यालय के लिए 11 हजार रुपए देने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता विनोद शर्मा ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी सुरेंद्र सैनी, विनोद शर्मा, विकास अधिकारी रणसिंह चौधरी, आरके त्रिपाठी, बिहारीलाल जांगिड़, नंदलाल जांगिड़, शशिकांत शर्मा, आनंद शर्मा, प्रिंसीपल अंजना, राजवीर डूडी, विकास धत्तरवाल, राजेश पूनियां, चंद्रपाल डारा, राजेश सोमरा, योगेश शर्मा, इंद्रिरा सरावग, सुनील तनानिया, गुलझारीलाल, पुष्पेंद्रसिंह, मुकेश लांबा, कंचन स्वामी, सुभाष गुर्जर आदि मौजूद थे।

Related posts

जदयू से निष्कासित पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कसा नितीश कुमार पर तंज़ कहा “काम में मन नहीं लग रहा, बस टाइमपास कर रहे हैं

Report Times

“सौर ऊर्जा प्लांटों के नाम पर हो रहा है अन्याय” शिव MLA भाटी बोले- सरकार तुरंत करे हस्तक्षेप

Report Times

सुरंग में फंसे 8 लोग नहीं दे रहे कोई जवाब, मंत्री ने कहा बचने की उम्मीद कम है

Report Times

Leave a Comment