Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपटनाबिहारराजनीति

जदयू से निष्कासित पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कसा नितीश कुमार पर तंज़ कहा “काम में मन नहीं लग रहा, बस टाइमपास कर रहे हैं

REPORT TIMES

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। नीतीश के कभी चहेते रहे आरसीपी सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार को अब काम में मन नहीं लग रहा है। वो अब बस समय काट रहे हैं। इसीलिए वे कभी इधर जाते हैं तो कभी उधर, बस यहां से वहां घूमने में उनका समय बीत रहा है।

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जनता दरबार कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने बिहार में 17 सालो में आज तक कोई ऐसी व्यवस्था नहीं की जिससे गांव में और थानों में हो रही समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने नीतीश कुमार से जनता दरबार का खर्च पूछा। आरसीपी सिंह ने कहा कि अब वे व्हाइट पेपर निकालें और बताएं कि जब से जनता दरबार लग रहा है तब से आज तक कितना खर्च हुआ है। नीतीश कुमार ने महागठबंधन कर सरकार तो बना ली और आज उनके पास 7 पार्टियों का समर्थन है। अब वे टिकट बाटेंगे तब पता चलेगा कि किसका कितना समर्थन है।

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को उनके कामों के लिए मेडल मिले या ना मिले लेकिन एक चीज के लिए जनता इन्हें जरूर मेडल देगी- इधर से उधर आने-जाने के लिए। खुद के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि बस आप देखते रहिए, मैं तो संगठन का आदमी हूं। बिहार में घूमता रहता हूं। लोगों से मिलता रहता हूं और अपने साथियों से बात करता रहता हूं। हम लोग जो भी निर्णय लेंगे वो बिहार के हित में होगा उन्होंने कहा कि हमारे लिए सारे ऑप्शन खुले हुए हैं।

Related posts

भैरोंसिंह शेखावत के जरिए BJP का राजपूतों पर निशाना! 2018 में झेलनी पड़ी थी नाराजगी, 32 सीटों पर मिली हार

Report Times

15 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार:पुलिस से बचने के लिए गणेश्वर की पहाड़ियों में छुपा, कई जिलों का है वांटेड

Report Times

PM मोदी के भरोसे जयराम ठाकुर, 68 सीटों वाले राज्य में भी दिल्ली के ही आसरे भाजपा

Report Times

Leave a Comment