Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीति

भाजपा ने भी चला छोटी जातियों के परिवर्तन का कार्ड

REPORT TIMES

जैसे ही कल समाजवादी पार्टी ने छोटी जातियों की महापंचायत की घोसणा करी, बीजेपी थिंक टैंक ने भी इस विषय पर चर्चा शुरू कर दी। लोकसभा चुनाव से पहले कम आबादी वाली जातियों की अहम मांगों को भाजपा पूरा करना चाहती है। इसके पीछे उसकी मंशा चुनाव में बेहतर नतीजे हासिल करना है। चुनाव से पहले भाजपा छोटी जातियों और पार्टियों को साधना चाहती है। ताजा फैसले से भाजपा ने गोंड बिरादरी को बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कोई भी गलती नहीं करना चाहती है।


गौरतलब पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावो में भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की 74 में से 61 जातियों के वोट मिले थे। इसी तरह से प्रदेश में भाजपा सरकार ने 17 ओबीसी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करवाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। बीजेपी इस पर प्रस्ताव तैयार करवा रही है और वो भी इस तरह की केंद्र इस पर सहमत हो जाए और संसद से इसे पारित कराया जा सके,क्योंकि हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस तरह की सभी अधिसूचनाओं को रद्द कर दिया था।

Related posts

ठाणे में आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण का विवाद, ठाकरे गुट की महिला नेता को शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने पीटा

Report Times

इंदौर की सास-बहू की एक जोड़ी ने ऐसी पेंसिल बनाई, फेंकने पर उग जाएगा पौधा

Report Times

छोटा गुढ़ा स्टेशन हाल्ट स्टेशन से बनेगा क्रॉसिंग स्टेशन तकनीकी कार्य के कारण गाड़ियां रद्द रहेंगी

Report Times

Leave a Comment