Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थान

राजस्थान के 5 संभागों में आज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने संभावना जताई

REPORT TIMES

राजस्थान में मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 5 संभागों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने आज जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, आज से प्रदेश में बारिश की गतिविधिया कम होने के आसार है। लेकिन आज सुबह से पूर्वी राजस्थान कई भागों में आसमान में बादल छाए हुए है। धूप नहीं निकल रही है। ऐसे में मौसम विभाग की माने तो हल्की और मध्यम दर्जें की बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कोटा संभाग में तेज बारिश हुई है।

मध्यप्रदेश में हो रही भारी बरसात के चलते नदियां फिर से उफान पर आ गई। बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। वहीं जयपुर, सीकर, चुरू सहित अन्य जिलों में ठंड़ी हवा तो चली मगर बारिश नहीं हुई। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार सिस्टम के धीरे-धीरे मुड़कर पूर्वी यूपी की तरफ आगे बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी हो सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

मध्यप्रदेश का असर, पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ा 

राजस्थान को कोटा संभाग के जिलों में मध्यप्रदेश में होने वाली बारिश का असर दिखाई देने लगा है। मध्यप्रदेश में इन दिनों तेज बारिश हो रही है। जिसका असर राजस्थान पर भी दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश में तेज बरसात से कोटा जिले के खातौली कस्बे से गुजर रही पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया। दोपहर साढ़े बारह बजे बाद पार्वती नदी की पुलिया पर एक फीट पानी होने से आवागमन बंद कर दिया गया। इससे राजस्थान का कोटा-मध्यप्रदेश का श्योपुर मार्ग अवरुद्ध हो गया। क्षेत्र में कैथूदा चंबल नदी झरेर पुलिया पर पानी होने से खातौली-सवाई माधोपुर मार्ग करीब ढाई माह से अवरुद्ध चल रहा है।

इस बार जमकर हुई बारिश

राजस्थान के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार प्रदेश के लिए मानसून अच्छा रहा है। बड़े एवं छोटे तालाबों में पानी की खूब अवाक हुई है। जिसकी वजह से इस बार गर्मियों के दिनों में पेयजल संकट नहीं गहराने के आसार है। 5 जिलों के लिए पानी की आपूर्ति करने वाला बीसलपुर बांध इस बार लबालब है। बीसलपुर बांध में पानी की जमकर अवाक हुई है। उल्लेखनीय है कि राजधानी जयपुर, टोंक, दौसा समेत अन्य जिलों में पानी की सप्लाई बीसलपुर बांध से होती है। इस बार पानी की जमकर अवाक हुई है।

Related posts

शक्ति पीठ ने किया पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन, यजमानों ने की विश्व कल्याण और मंगल स्वास्थ्य की कामना

Report Times

अनूपगढ़ में पराली जलाने पर लगा फुलस्टॉप, किसानों ने कमाया ₹1 लाख तक का अतिरिक्त मुनाफा

Report Times

तिरंगा लिए छात्र को लठियाने वाले ADM के खिलाफ एक्शन लेगी नीतीश सरकार, तेजस्वी के फोन पर जांच शुरू

Report Times

Leave a Comment