Report Times
latestOtherकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपटनाबिहार

तिरंगा लिए छात्र को लठियाने वाले ADM के खिलाफ एक्शन लेगी नीतीश सरकार, तेजस्वी के फोन पर जांच शुरू

REPORT TIMES

राजधानी पटना में सोमवार को सीटेट और बीटेट अभ्यर्थियों ने शिक्षक नियोजन में शामिल करने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के दौरान कई अभ्यर्थी घायल हो गए। वहीं डाकबंगला चौराहे पर तैनात एडीएम केके सिंह ने हाथ में तिरंगा लिए अभ्यर्थी को बुरी तरह से लाठी से पीट दिया। इस पूरे मामले को लेकर नीतीश सरकार भी एक्शन में आ गई है।

शिक्षक अभ्यर्थियों के ऊपर लाठीचार्ज की घटना के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पटना के एडीएम द्वारा तिरंगे के अपमान और अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की घटना की तस्वीरों को  बेहद दुखद बताया। तेजस्वी यादव ने राजद कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि पटना डीएम से जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई करने को कहा गया है।

बताया गया है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने खुद पटना के डीएम से फोन पर बात की। डीएम ने बताया है कि सेंट्रल एसपी और और डीडीसी के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन किया है। कमेटी जांच करेगी कि आखिर एडीएम ने अभ्यर्थियों पर स्वयं लाठीचार्ज क्यों किया? ऐसी क्या नौबत थी? दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर कारवाई होगी।इसके अलावा डिप्टी सीएम ने विद्यार्थियों (STET) से अपील करते हुए कहा है कि कि धैर्य रखें। हम काम कर रहे हैं। हमारी रोज़गार और नौकरी को लेकर ही लड़ाई रही है। हमने 15 अगस्त को ऐलान किया है कि 10 लाख नौकरी देंगे और उसके अलावा भी रोज़गार के साधन उपलब्ध होंगे और 20 लाख को रोज़गार मिलेगा।

Related posts

यूक्रेन में बिगड़ती मानवाधिकार की स्थिति पर भारत ने जताई चिंता

Report Times

अखिलेश को झटका देने के मूड में सपा के दो बड़े नेता, थामेंगे बीजेपी का दामन

Report Times

वॉट्सऐप के जरिए फ्रॉड, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ा लिए 6 लाख रुपये

Report Times

Leave a Comment