Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

पायलट नहीं गहलोत CM फेस पर सीपी जोशी-रघु शर्मा पर खेल सकते हैं दांव, जानिए सियासी ‘प्लान’

REPORT TIMES

Advertisement

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावना है। गहलोत सचिन पायलट को साइड लाइन करने के लिए सीएम फेस को लेकर स्पीकर सीपी जोशी, गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा, शिक्षामंत्री बीडी कल्ला और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल पर दांव खेल सकते हैं। गहलोत पायलट की बगावत को भूल नहीं पाए है। सचिन पायलट को सीएम पद पर बैठने देना सीएम गहलोत नहीं चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी ओर से ऐसे नाम को आगे रखना का फैसला लिया है, जो आलाकमान के विश्वास का होने के साथ निर्विवाद भी है। हालांकि, सीएम गहलोत कह चुके हैं कि पार्टी के लिए उनकी उपयोगिता दिल्ली में है तो दिल्ली में सेवाएं देंगे। अब पद उनके लिए कोई मायने नहीं रखता है। बताया जा रहा है कि सीएम गहलोत ने बुधवार को सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान राजस्थान में सीएम फेस को लेकर भी चर्चा की है। चर्चा है कि बदलाव की इस बयार को देखते हुए पायलट खेमा भी सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। पायलट गुट की ओर से बयानबाजी भी तेज कर दी गई है।

Advertisement

Advertisement

पायलट की बगावत नहीं भूल पाए है सीएम गहलोत

Advertisement

सीएम अशोक गहलोत सचिन पायलट की बगावत को भूल नहीं पाए है। ऐसे में चर्चा है कि सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री पद के लिए बिसात बिछान शुरू कर दिया है।  यदि केंद्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी गहलोत को मिलती है, तो वह राजस्थान में वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी और गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा को अपनी जगह प्रमोट करेंगे। दोनों ही नेताओं ने पायलट की बगावत के समय सीएम गहलोत का खुलकर साथ दिया था। रघु शर्मा ने पायलट कैंप का साथ छोड़कर गहलोत कैंप में एंट्री लेकर पायलट के गणित को बिगाड़ दिया था। आपको बता दें रघु शर्मा को अजमेर से सांसद सचिन पायलट की मदद से ही बने थे। हालांकि, बाद रघु शर्मा ने पाला बदल दिया। सीएम गहलोत के कहने पर ही रघु शर्मा को पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात का प्रभारी बनाया गया। सीपी जोशी कभी गहलोत के विरोधी हुआ करते थे, लेकिन अब गहलोत कैंप के माने जाते हैं। हाल ही सीएम गहलोत जोधपुर दौरे से लोटने के बाद जयपुर एयरपोर्ट से सीधे रघु शर्मा के घर गए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। यह दिखाता है कि दोनों  नेताओं के बेहद मधुर संबंध है।

Advertisement

सीपी जोशी और रघु शर्मा पर खेल सकते हैं दांव

Advertisement

सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं उनके लिए राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतना सबसे बड़ी चुनौती होगी। जातीय समीकरण के लिहाज से सीपी जोशी और रघु शर्मा सीएम फेस के लिए सही माने जा रहे हैं। राजस्थान में ब्राह्मण कभी कांग्रेस को वोट हुआ करता था लेकिन बाद में कांग्रेस से छिटक गया। हरदेव जोशी और नवलकिशोर शर्मा कांग्रेस के बड़े ब्राह्मण चेहरा हुआ करते थे। गहलोत ब्राह्मण वोटर्स को लुभाने के लिए दोनों नेताओं में किसी एक पर दांव खेल सकते हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जाट समुदाय से आते हैं। सीए गहलोत खुद ओबीसी वर्ग है। सीएम गहलोत ने एससी-एसटी वर्ग को खुश करने के लिए पहली बार कैबिनेट में पर्याप्त जगह दी है। गहलोत रणनीति के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह को संगठन में बड़ी जिम्मेदार देकर राजपूतों को भी खुश कर सकते हैं। गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही राजस्थान की राजनीति में उठापटक हो सकती है। राजस्थान में वही सीएम बनेगा जिस सीएम गहलोत चाहेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

देसी बुलेट ट्रेन का चलना हुआ मुश्किल, भैंसों के बाद गाय टकराई; 2 दिन में दूसरी बार हादसा

Report Times

सुपारी किलर संदीप सेठी हत्याकांड: दो आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Report Times

भारत के PM ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में भारत में कल 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक घोषित किया

Report Times

Leave a Comment