Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिशुभारंभस्पेशल

अयोध्या में दिवंगत लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी की तैयारियां, 28 सितंबर को CM योगी करेंगे चौराहे का लोकार्पण, बनाई जा रही है 10 फीट ऊंची वॉल आर्ट

REPORT TIMES

28 सितंबर को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या को संगीत से सजाया जा रहा है. अयोध्या का मुख्य प्रवेश द्वार नया घाट चौराहे को अब लता मंगेशकर चौराहे के नाम जाना जाएगा. गायिका के जन्मदिवस के मौके पर अयोध्या में खास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें CM योगी आदित्यनाथ इस चौराहे का लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा लता दीदी के सम्मान में 10 फीट ऊंची वॉल आर्ट भी तैयार की जा रही है, जिसे उनके जन्मदिवस के दिन रिवील किया जाएगा.

लता मंगेशकर चौराहे पर 12 मीटर ऊंची और 14 टन भारी वीणा की मूर्ती लगाई गई है. इस मूर्ति को प्लैटफॉर्म पर फिक्स करने के लिए क्रेन की सहायता लेनी पड़ी है. इस प्रोजेक्ट के लिए 7.9 करोड़ का बजट रिलीज किया गया है. वीणा मूर्ति को पद्मश्री सम्मानित मूर्तिकार राम सुतार ने तैयार किया है, जिसका काम अगस्त से शुरू कर दिया गया था. ईटाइम्स से बातचीत में मूर्तिकार ने बताया कि मूर्ति तैयार करने में 2 महीने का समय लगा है, 28 सितंबर तक मूर्ति का काम पूरा हो जाएगा. वीणा पर खूबसूरत डिजाइनिंग की गई है. यह वीणा लता दीदी के मधुर गायन का संदेश भी देगी.

लता मंगेशकर चौराहे को तैयार करने की जिम्मेदारी अयोध्या विकास प्राधिकरण ने मोजर्टो को सौंपी है जिसका नेतृत्व मीनाक्षी पायल और उनकी टीम अभिषेक कुमार सिंह और चंदन सिंह कर रहे हैं. मीडिया से बातचीत में वॉल आर्ट प्रोजेक्ट को लीड कर रही मीनाक्षी पायल ने बताया कि हम उद्घाटन समारोह में अच्छा अनुभव देने के लिए दीवार पर लाता दीदी की वॉल आर्ट तैयार कर रहे हैं. इसके इर्द-गिर्द भी हम कई वॉल आर्ट बनाने वाले हैं।

Related posts

मोमबती जलाकर शहीदों को श्रद्धाजंलि

Report Times

नवलगढ़ में बेनीवाल और खेतड़ी में देगड़ा होंगे सीआई

Report Times

50000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार, दुकान-प्लाट का म्यूटेशन भरने की एवज में मांगा था घूस

Report Times

Leave a Comment