Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंलाइफ स्टाइलस्पेशल

बरेली में 23 दिन से लापता नौवीं की छात्रा पहुंची थाने, बोली-पढ़ाई के लिए छोड़ा है घर, पापा कराना चाहते हैं शादी

REPORT TIMES

यूपी के बरेली में नौवीं की एक छात्रा पिछले 23 दिन से लापता थी। सोमवार को वह थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि पिता उसकी शादी कराना चाहते हैं जबकि वह पढ़ना चाहती है इसीलिए वह घर छोड़कर चली गई। वहीं, छात्रा के पिता ने एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।

कक्षा नौ की एक छात्रा दो सितंबर को घर से उस समय लापता हो गई थी, जब उसके माता-पिता घर में नहीं थे । बल्लिया चौकी क्षेत्र के एक ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके गांव का एक युवक अपने आप को मीडिया कर्मी बताता है। दो सितंबर की सुबह युवक जब उसके घर आया तो वह बाजार और पत्नी खेत पर गई हुई थी। घर में उसकी नाबालिग बेटी थी। आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले गया।

किशोरी के पिता ने आरोपी के घरवालों से शिकायत की तो उन्होंने आश्वासन दिया कि वे उसकी बेटी को वापस बुला देंगे। कुछ दिनों तक आरोपी के परिजन टालमटोल करते रहे। वहीं, इस मामले की जांच सीओ आंवला अजय कुमार गौतम कर रहे थे कि सोमवार की सुबह थाने पहुंची किशोरी ने बताया कि उसके पिता उसकी दो बड़ी बहनों से पहले उसकी शादी करने की तैयारी कर रहे हैं।

इसलिए वह दिल्ली चली गई और अपनी सहेली के घर रही थी। एसओ प्रयाग राज सिंह को बताया कि किशोरी ने बताया है कि किशोरी की बरामदगी के लिए कई टीमें बनाई गईं थीं। आरोपी के रिश्तेदारों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। इधर, किशोरी को भी बरामद कर लिया गया।

Related posts

ई-कॉमर्स कंपनियों पर सरकार ने कसा शिकंजा, नियम उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख तक का जुर्माना

Report Times

मंदिर की छत पर शराब पार्टी कर रहे हिंदू संगठन के नेता, लोगों ने पीटा; वीडियो वायरल

Report Times

इन वजहों से लगती है इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने से पहले समझें ये जरूरी बात

Report Times

Leave a Comment