Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

श्री शिव हनुमान मित्र मंडल के दुर्गा महोत्सव में लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर की खेतड़ी रोड पर पावर हाउस के सामने वार्ड 13 में श्री शिव हनुमान मित्र मंडल की ओर से आयोजित दुर्गा महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत राजस्थानी लोक नृत्य कार्यक्रम हुआ। जिसमें शेखावत म्यूजिकल ग्रुप जयपुर के आए हुए कलाकारों ने राजस्थानी गीतों पर बेहद मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
आयोजन के तहत प्रतिदिन भागवत कथा भी हो रही हैं, जिसमें आचार्य बालकृष्ण शरण कथा का वाचन कर रहे हैं। महोत्सव में विनोद सैनी, नितेश वर्मा, राजेश कटारिया, विकास शर्मा, दिनेश शर्मा, राकेश शर्मा, मोनू वर्मा, हरकेश वर्मा, शक्ति वर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, ग्यारसी लाल सैनी, मुकेश सैनी, रक्षपाल वर्मा आदि व्यवस्था बनाने में जुटे हुए है।

Related posts

लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया: कोरोना काल में किए गए कार्य की सराहना की गई

Report Times

2 सितंबर को सीकर में लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार:शहर में कई जगहों पर होगा स्वागत और रोड शो

Report Times

AAP मंत्री ने दिल्ली के LG पर लगाया झूठा आरोप, BJP ने फाइल दिखा किया ‘पोल खोल’ दावा

Report Times

Leave a Comment