Report Times
latestOtherजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थान

अशोक गहलोत जोधपुर की गलियों में घूमे, बड़ी बहन से लिया आशिर्वाद, बोले- मैं थांसू दूर नहीं

REPORT TIMES 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को जोधपुर दौरे पर रहे। सीएम गहलोत ने अपने पैतृक मोहल्ले महामंदिर की गलियों में गए और बुजुर्गों और महिलाओं संग फोटो खिंचवाए। शाम को दशानन दहन के कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम गहलोत ने दशहरा मैदान, जोधपुर में दशहरा के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम देखने आए लोगों से मुलाकात की। जोधपुर में अपनी बहल विमला देवी के घर पहुंचकर उनसे मिले और आशिर्वाद लिया। गहलोत ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। कार्यकर्ता से रूबरू हुए। सीएम अशोक ने कार्यकर्ताओं से कहा- मैं थांसू दूर नहीं। यहां से गहलोत का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री से विधायक किशनाराम विश्नोई, मनीषा पंवार समेत कई जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इसके बाद सीएम गहलोत जयपुर लौट आए।

अहम माना जा रहा है जोधपुर दौरा 

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में सियासी संकट के बीच सीएम गहलोत का जोधपुर का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा-जोधपुर में दशहरा के अवसर पर अपने जन्मस्थान महामंदिर के इलाके में घूमकर अपनों से मुलाकात की। दो वर्ष से कोविड के कारण इस तरह मुलाकात संभव नहीं हो पाई थी। सीएम गहलोत उसी दिन वापस शाम को राजधानी जयपुर लौट आए।

विशेष विमान से पहुंचे थे जोधपुर

उल्लेखनीय है कि सीएम मुख्यमंत्री गहलोत बुधवार को दोपहर पौने तीन बजे विशेष विमान से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने अगुवानी की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा कि गांधी ने सत्य को ही ईश्वर माना है। गांधी के विचारों को हम मानते है। इसलिए सत्य की जीत का पर्व दशहरा मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों के नतीजे अच्छे रहे हैं। इसलिए अब शहरी ओलंपिक खेलों के आयोजन की तैयारी कर रहे हैं।

Related posts

मोहब्बत की दुकान में ईमानदारों की जगह नहीं, गुढ़ा की बर्खास्तगी पर BJP ने कसा तंज

Report Times

ऊपरी श्वसन और निचले श्वसन तंत्र के संक्रमण में क्या फर्क है? इनमें से कौन-सा इंफेक्शन है ज़्यादा ख़तरनाक?

Report Times

एशियन सैम्बो चैंपियनशीप में चिड़ावा की निकिता चौधरी और उनकी स्टूडेंट दिया दशरथ खावंडिया करेगी भारत का प्रतिनिधित्व 

Report Times

Leave a Comment