Report Times
latestOtherगुजरातजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थान

‘गुजरात में बीजेपी के कुशासन का होगा अंत’, अशोक गहलोत का मोदी-अमित शाह पर तीखा प्रहार

REPORT TIMES 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चार दिवसीय गुजरात दौरे के तहत गरबड़ा पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। सीएम गहलोत ने कहा कि गुजरात का माहौल देखकर स्पष्ट है कि जनता ने इस बार यहां परिवर्तन का मन बना लिया है। बीजेपी के कुशासन का अंत होना तय। सीएम गहलोत ने गरबड़ा में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सीएम गहलोत ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जितना प्रचार किया है, उतना वजूद गुजरात में नहीं है। यहां इंटरव्यू लेने वाले भी आप के और देने वाले भी आप के। कांग्रेस को लेकर वो बोल रहे हैं, जिनकी विश्वसनीयता नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी और आप पार्टी बौखला गई है। इस लिए इन पार्टियों के लोग कांग्रेस की यात्रा को लेकर दुष्पप्रचार कर रहे हैं।

गुजरात की जनता बदलाव चाहती है

जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में आज मेरा अभूतपूर्व स्वागत हुआ है। आपके स्वागत से अभिभत हूं। एक बार कांग्रेस को गुजरात में मौका दीजिए। जीत आपके खाते में दर्ज होगी। आज देश में हिंसा और भय का माहौल है। संविधान की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है। देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। गुजरात की जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। जनता बदलाव चाहती है। अगर आदिवासी समाज ठान ले तो  27 साल के कुशासन का गुजरात में अंत हो जाएगा।  बीजेपी घबराई हुई है। शीर्ष नेता बार-बार गुजरात दौरे पर आ रहे हैं।

कांग्रेस ने गुजरात का ख्याल रखा

सीएम गहलोत ने कहा कि गुजरात के विकास में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। खालिस्तान नहीं बनने दिया। देश को एक रखा और खुद शहीद हो गई। गांधी परिवार लगातार देश के लिए योगदान करता आ रहा है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी शहीद हो गए।  सोनिया गांधी खुद पीएम नहीं। मनमोहन सिंह के लिए पद छोड़ दिया।  कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गुजरात का ख्याल रखा है। इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू सहित अन्य नेताओं का अहम योगदान है।

सीएम गहलोत ने कहा कि आधुनिक भारत के लिए जो सुविधाए मिल रही है, उसके लिए बहुत लंबा संघर्ष करना पड़ा। आजादी से पहले भारतीय ठीक से नहीं जानते थे कि बिजली क्या होती है। आज बिजली के बिना कोई काम संभव नहीं है। सभा में एआईसीसी इंचार्ज रघु शर्मा, विधायक दल के नेता सुखराम राठवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राठवा, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री शिवाजी राव मोंगे, राजस्थान के मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय भी पहुंचे।

Related posts

चिड़ावा : पांच लाख का डोडा पोस्त जब्त, 2 गिरफ्तार

Report Times

CM भजनलाल बोले, देश के विकास में पानी की सर्वाधिक भागीदारी

Report Times

वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र कटेवा का हुआ सम्मान, युवा महोत्सव में मिला सम्मान.

Report Times

Leave a Comment