Report Times
latestOtherकरियरखेलचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

एम. डी. ग्रुप आफ एजुकेशन चिड़ावा ने 66वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2022 में बाजी मारी

REPORT TIMES
चिड़ावा। 66वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन चिड़ावा के विद्यार्थी जूडो, शतरंज एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए राज्य स्तर पर चयनित हुए।  इस प्रतियोगिता में आयुष कुमार डागर पुत्र रविन्द्र सिंह डागर ने जूडो प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान के साथ गोल्ड मेडल  हासिल किया।
वहीं अस्तित्व डांगी पुत्र सुनिल कुमार डांगी  ने  शतरंज प्रतियोगिता में जिले में तृतीय स्थान के साथ रजत पदक प्राप्त किया और  राज्य स्तर पर भी चयनित हुए। इनके अतिरिक्त वॉलीबॉल प्रतियोगिता में  लक्ष्य मान पुत्र उम्मेद मान व आशीष पुत्र राजेश कुमार का भी राज्य स्तर पर चयन हुआ ।  इस अवसर पर संस्था निदेशक सुनिल कुमार डांगी, प्रबंधक समित डांगी, एच.आर. अजीज खान,  एकेडमिक प्रमुख प्रदीप कुमार शर्मा ,प्रधानाचार्य कुलदीप मिश्र आदि ने विद्यार्थियों का  स्वागत किया। विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन व शारीरिक शिक्षक सुरेन्द्र कुमार को दिया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts

लोहिया स्कूल के चार विद्यार्थियों का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में चयन

Report Times

चिड़ावा : शहर में 3 दिन रहेगा कर्फ्यू, 27 मध्य रात्रि तक रहेगा कर्फ्यू

Report Times

राजस्थान में सीएम फेस को लेकर बढ़ी हलचल, वसुंधरा के घर पहुंचे 30 विधायक

Report Times

Leave a Comment