Report Times
GENERAL NEWS

बिहार : मोतिहारी के ईंट भट्ठा में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत, 2 दर्जन के दबे होने की आशंका

घटना के बाद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई. राहत और बचाव कार्य जारी है. स्थानीय पुलिस और अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है. घायलों की स्थिति भी बेहद गंभीर है.

मोतिहारी में बड़ा हादसा हुआ है. रामगढ़वा के नरीलगिरी में ईंट भट्ठा चिमनी में ब्लास्ट हुआ है. ईंट भट्ठा की चिमनी में ब्लास्ट होने से 7 लोगों की मौत हो गई है. मलबे में 2 दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका अभी जताई जा रही है. 16 लोगों का गंभीर स्थिति में रक्सौल में इलाज चल रहा है.
घटना के बाद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई. राहत और बचाव कार्य जारी है. स्थानीय पुलिस और अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है. घायलों की स्थिति भी बेहद गंभीर है. आसपास के लोगों का कहना है कि ब्लास्ट की आवाज़ काफी दूर तक सुनाई दी थी. बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से बताया गया है कि हादसे के बाद SDRF की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. मरने वालों में 4 स्थानीय लोग थे और 3 उत्तर प्रदेश के निवासी थे. पुलिस लगातार सहयोग कर रही है और जरूरी मदद पहुंचा रही है.

Related posts

राजस्थान में घर खरीदने वालों को डबल फायदा, पत्नी ही नहीं, बहू-नाती तक को मिलेगा बंपर लाभ

Report Times

ताइवान में भूकंप से मची तबाही, जापान-फिलीपींस में सुनामी की चेतावनी, देखें VIDEO

Report Times

कोचिंग सेंटर पर सरकार की सख्ती, बिल पर BJP के विधायक चिंतित

Report Times

Leave a Comment