Report Times
GENERAL NEWSटॉप न्यूज़ताजा खबरें

रामनवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हुआ गिरिडीह

Reporttimes.in

हिंदुओं का प्रमुख त्योहार रामनवमी बुधवार को पूरे जिले में आस्थापूर्वक धूमधाम से मनाया गया. पर्व को लेकर हर जगह भगवा ध्वज लहरा रहे थे, तो कहीं शोभायात्रा भी निकाली गयी. भक्ति गीत से पूरा इलाका गुंजायमान

रामनवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हुआ गिरिडीह 5

मान्यताओं के अनुसार असुरों के राजा रावण का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेता युग में भगवान राम के रूप में सातवां अवतार लिया था. चैत्र मास की नवमी को अयोध्या के राजा दशरथ की पहली पत्नी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया था. इसी दिवस को रामनवमी के रूप में मनाने की परंपरा है.

रामनवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हुआ गिरिडीह 6

रामनवमी के अवसर पर शहर की कई अखाड़ा कमेटियों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली. जुलूस में शामिल घोड़ा व झांकी लोगों के आकर्षक का केंद्र बने रहे. जय श्रीराम के उद्घोष के साथ जुलूस में शामिल लोग बैंड बाजे की धुनों पर थिरकते रहे. वहीं पूरा इलाका मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन रहा.

Related posts

Tokyo Quad Summit: जापान के टोक्यों में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

Report Times

राजस्थान के शिक्षा मंत्री दिलावर ने पति की गुहार पर लिया एक्शन, कहा- इसकी पत्नी को वापस लाओ

Report Times

Jio जैसा सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने जा रहे हैं मुकेश अंबानी

Report Times

Leave a Comment