Report Times
Entertainmentlatest

शोएब संग अफेयर पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये बीती बात है

आयशा

मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया है। दोनों की शादी को 12 साल हो चुके हैं और पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि दोनों के रिश्ते में खटास आ रही है। खबरों की मानें तो रिश्तों में खटास की वजह शोएब का पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ अफेयर है। अब शोएब के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस का नाम सामने आते ही अफेयर की खबरों पर आयशा उमर ने चुप्पी तोड़ी है। आयशा ने अपने बयान में शोएब के साथ अपने रिश्ते की हकीकत बताई है। जिसके बाद एक्ट्रेस का बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

आयशा उमर ने अफेयर पर कही ये बात
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। खबरों की मानें तो शोएब का अफेयर आयशा के साथ चल रहा है, जिसकी वजह से शोएब और सानिया के बीच अनबन हो गई है। वहीं इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए आयशा ने मीडिया से बातचीत में कहा- ‘शोएब मलिक के साथ मेरा ये फोटोशूट बीते दिनों का है। यह सिर्फ एक प्रोफेशनल फोटोशूट था। अगर किसी का अफेयर चल रहा है तो वह इस तरह के फोटोशूट को ऑनलाइन पोस्ट नहीं करेगा। मैं किसी शादीशुदा मर्द के साथ संबंध बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकती। सानिया और शोएब के तलाक के बीच मीडिया ने इन तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया।

आयशा-शोएब की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हुईं
शोएब मलिक और आयशा उमर के अफेयर की खबरें उनके रोमांटिक फोटोशूट की वजह से फैली थीं। इस फोटोशूट में दोनों कैमरे के सामने कोजी नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों में शोएब कभी आयशा के साथ पूल के अंदर नजर आए तो कभी पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा के बाल संवारती नजर आईं।

Related posts

मां के चेहरे पर दरिंदा बेटा मारता रहा घूंसा…चली गई जान, Video देख कांप जाएगी आपकी भी रूह

Report Times

राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है, और इस बार मुद्दा है जेईएन फर्जी हस्ताक्षर घोटाला

Report Times

राजस्थान के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगी पी.एम. मोदी की ये नई योजना, ‘युद्ध स्तर’ पर शुरू हो रहा काम

Report Times

Leave a Comment