Report Times
CRIME

गाजियाबाद में आई लड़की के साथ होटलकर्मी ने किया रेप

गाजियाबाद के एक होटल में नए साल का जश्न मनाने अपने दोस्तों के साथ आई एक लड़की के साथ होटलकर्मी ने रेप किया। लड़की के दोस्त दूसरे कमरे में पार्टी मना रहे थे। लड़की पार्टी के बाद अपने कमरे में सोने आ गई थी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपी होटलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला
29 वर्षीय लड़की अपने 5 दोस्तों के साथ न्यू ईयर मनाने के बाद 1 जनवरी की सुबह गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित एलिगेंट होटल पहुंची। यहां उन्होंने 3 रूम बुक किए। कमरा नंबर 113 में पार्टी करने के बाद लड़की सोने के लिए चली गई। जबकि उसके बाकी दोस्त कमरा नंबर 112 में ड्रिंक पार्टी करने लगे। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि ज्यादा शराब पीने की वजह वो ज्यादा नशे में थी इसलिए अपने कमरे में आकर सो गई।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उसे महसूस हुआ कि स्वेट शर्ट पहने कोई लड़का उसके बगल में आकर लेटा है और गंदा काम कर रहा है। लड़की के उठने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने जब अपने रूम की लाइट जलाई तो कपड़े अस्त-व्यस्त थे, चादर पर खून के निशान थे। सुबह करीब साढ़े 4 बजे लड़की ने दोस्तों को कॉल कर अपने रूम में बुलाया और सारी घटना बताई। इसके बाद वे सभी रिसेप्शन पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने के लिए कहा तो कैमरा खराब बता दिया गया। इसके बाद लड़की के दोस्तों ने कॉल कर पुलिस बुलाई। पुलिस ने होटल के सभी कर्मचारियों को इकट्ठा कर एक लाइन में खड़ा किया और फिर पीड़िता से उसकी शिनाख्त परेड कराई।

Related posts

कोटा में दो दिन में तीसरा सुसाइड, दो कोचिंग स्टूडेंट के बाद अब कोचिंग टीचर की मौत

Report Times

IPL 2024: संजू सैमसन पर लगा लाखों का जुर्माना

Report Times

जयपुर में ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई, DTO संजय शर्मा के 10 ठिकानों पर रेड

Report Times

Leave a Comment