Report Times
GENERAL NEWS

मध्यप्रदेश के रीवा में प्लेन हादसा-मंदिर से टकराकर क्रैश हुआ प्लेन

मध्य प्रदेश में एक भीषण प्लेन हादसा हो गया। कोहरे के कारण प्लेन मंदिर के शिखर से टकराकर कर क्रैश हो गया, जिससे प्लेन के पायलट की मौत हो गई है, जबकि अन्य एक व्यक्ति घायल हो गया है।  इस हादसे का धमाका इतना तेज हुआ कि गहरी नींद में सोए हुए लोगों की नींद उड़ गई और उन्होंने जब बाहर निकलकर देखा तो हैरान रह गए। प्लेन क्रैश होने की घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत राहत दल मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक को पीएम के लिए भेजा गया।

इस हादसे में पायलट की मौत हो गई जबकि प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। घटना रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव की है। उमरी हवाई अड्डे में पल्टन कंपनी का प्लेन छात्रों को प्रशिक्षण देता था। ऐसे में देर ररात करीब 11.30 उक्त प्लेन को पायलट कैप्टन विमल कुमार पिता रविंद्र किशोर सिन्हा (54) वर्ष निवासी पटना छात्र सोनू यादव (22) जयपुर राजस्थान को प्रशिक्षण दे रहे थे। उसी दौरान जैसे ही रात करीब 11.30 बजे प्लेन ने उड़ान भरी, उमरी गांव के समीप स्थित मंदिर के शिखर से टकरा गया। टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और प्लेन का मलवा चारों और बिखर गया। घरों के अंदर गहरी नींद में सो रहे लोग दहशत में बाहर निकल आए।
घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गए जिसमें दोनों घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उपचार के दौरान पायलट की मौत हो गई जबकि छात्र का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। फिलहाल हादसे के कारण सामने नहीं आए हैं। आशंका जताई जा रही है कि कोहरे की वजह से पायलट को मंदिर का गुंबज नजर नहीं आया और उससे टकरा गया। शुक्रवार की सुबह कलेक्टर मनोज पुष्प, डीआईजी नवनीत भसीन मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

Related posts

जमशेदपुर : दुनिया और देश में 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रुप में मनाया जाता है. लेकिन जमशेदपुर शहर में ऐसे कई विरासत है, जिसको नये सिरे से संजोने की जरूरत है. ऐसे ही कुछ विरासत है, जो हेरीटेज के रुप में जाना जाता है और सौ साल से भी अधिक समय से यह पहचान बनी हुई है. कालीमाटी स्टेशन स्टेशन की स्थापना 1891 में कालीमाटी स्टेशन के रूप में हुई थी, और 1907 में टाटा स्टील की स्थापना के बाद इसका विस्तार किया गया, जब साकची को टिस्को स्टील प्लांट के लिए आदर्श स्थल के रूप में चिन्हित किया गया. 1919 में, टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी एन टाटा के सम्मान में स्टेशन का नाम बदलकर टाटानगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया. 1961 में, स्टेशन का जीर्णोद्धार किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप एक मुख्य प्लेटफ़ॉर्म और चार अतिरिक्त प्लेटफ़ॉर्म बनाए गए, जिन्हें टाटा स्टील की कॉरगेटेड शीट्स का उपयोग करके कवर किया गया था. वाटर वर्क्स वाटर वर्क्स की स्थापना 1908 में की गई थी, जिसमें जल आपूर्ति सुविधा के लिए सुवर्णरेखा नदी पर 1,200 फीट लंबा एक छोटा बांध बनाया गया था. बांध के पास नदी के किनारे एक मजबूत पंपिंग स्टेशन बनाया गया था. इसके अतिरिक्त, उस स्थान पर एक छोटी प्राकृतिक घाटी में एक जलाशय बनाया गया था, जिसमें लगभग आधा मील लंबा एक बांध था. वाटर वर्क्स का निर्माण 1910 तक पूरा हो गया था, और नदी के किनारे 1 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) की क्षमता वाला एक पंपिंग स्टेशन स्थापित किया गया था. इसके बाद, 1921 में पैटरसन शुद्धिकरण संयंत्र ने परिचालन शुरू किया. यूनाइटेड क्लब 1913 में स्थापित टिस्को संस्थान मूल रूप से समुदाय के लिए एक मनोरंजक सुविधा के रूप में कार्य करता था, जो डायरेक्टर्स बंगलो के सामने स्थित था. अपने शुरुआती वर्षों के दौरान, संस्थान में टेनिस कोर्ट, फुटबॉल और हॉकी के लिए विशाल मैदान, एक बॉलिंग एली, एक बिलियर्ड रूम और नृत्य तथा विभिन्न कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए एक खूबसूरत सुसज्जित कॉन्सर्ट हॉल था. 1948 में, टिस्को इंस्टीट्यूट का छोटा नागपुर रेजिमेंट (सीएनआर) क्लब के साथ विलय हो गया, जो पहले वर्तमान लोयोला स्कूल की साइट पर स्थित था, जहां यूनाइटेड क्लब की स्थापना हुई. सेंट जॉर्ज चर्च सेंट जॉर्ज चर्च की आधारशिला 28 दिसंबर, 1914 को औपचारिक रूप से रखी गई थी और 16 अप्रैल, 1916 को इसे समर्पित किया गया था. चर्च सर दोराबजी टाटा द्वारा एंग्लिकन कांग्रेगेशन के लिए उदारतापूर्वक आवंटित भूमि पर स्थित है. सेंट जॉर्ज चर्च वर्तमान में एकमात्र प्रोटेस्टेंट चर्च है, जहां अंग्रेजी भाषा में प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं.

Report Times

Heeramandi First Review: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का पहला रिव्यू आया सामने, एक एपिसोड के बाद और देखने का करेगा मन

Report Times

Ayushman Bharat Yojana: क्या प्राइवेट नौकरी करने वाले भी बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? जानें पूरी बात

Report Times

Leave a Comment