Report Times
politics

फरीदाबाद: सत्ता पाने के लिए देश तोड़ने वाले देश जोड़ने का कर रहे हैं नाटक: कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद, 09 जनवरी। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विपक्ष के पास अतीत के काले कारनामे और कलंकित नेतृत्व है और सत्ता पाने की लालच में देश तोड़ने वाले देश जोड़ने का नाटक कर रहे हैं। आपातकाल और सिक्खों पर अत्याचार जैसे न जाने कितने उदहारण है जब कांग्रेस ने देश तोड़ने का काम किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की। मंच का संचालन जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल और आरएन सिंह ने किया।
दीप प्रज्वलन और वन्दे मातरम् के साथ कार्यकारिणी की बैठक की विधिवत शुरुआत की गई। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर आयोजित जिले की पहली कार्यकारिणी बैठक की बधाई दी और कहा कि कार्यकर्ताओं ने फरीदाबाद में पार्टी को बुलंदियों पर पंहुचाया है और आगे भी सब मिलकर पार्टी को आगे बढ़ायेंगे। 70 सालों में जो नहीं हुआ वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ 8 वर्षों में करके दिखाया है। जन धन खाते खोलना, धारा-370 को हटाना, अयोध्या में भगवान का भव्य मंदिर बनाना, दिव्य काशी भव्य काशी, उज्जैन में महाकाल मंदिर का जीर्णोद्धार, देश के सभी तीर्थों को हाईवे से जोड़ना, नए हवाई अड्डे बनाना, पासपोर्ट कार्यालय खोलना, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज देना, नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन लगवाना, भारत माला योजना, 6 लाख से ज्यादा गांवों में फाइबर केबल डालना अनेकों ऐसे काम हैं जो सिर्फ आठ साल में किये हैं। देश की अर्थव्यवस्था को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
फरीदाबाद के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमें गड्ढे मिले थे। उन पर हमारी सरकार ने सड़क बनाई है। फरीदाबाद में सड़कों के अलावा हर घर में नल और नल में जल, पार्कों का सौंदर्यीकरण, अंडर पास, नहर पर पुल, कम्युनिटी सेंटर, मंझावली पुल, नए हाइवे आदि न जाने कितने ही विकास कार्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से किए हैं। जिला अध्यक्ष  गोपाल शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और कुशल  नेतृत्व में देश हर मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है और  प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले आठ सालों में प्रदेश का चंहुमुखी विकास हुआ है। नगर निगम चुनाव संगठनात्मक व्यवस्था प्रभारी अरविन्द यादव ने आगामी नगर निगम चुनावों के विषय में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के नगर निगम चुनाव कभी भी हो सकते हैं। इसलिए कार्यकर्त्ता नगर निगम चुनाव के लिए तैयार रहें। चुनाव जीतना है तो आपने सबसे पहला काम अपने बूथ को मजबूत करना है। अगर बूथ पर वोट प्रबंधन अच्छा है तो आप बूथ नहीं हार सकते।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री रविद्र राजू, हरियाणा सरकार में मंत्री मूलचन्द शर्मा, भाजपा फरीदाबाद के प्रभारी सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, विधायक सीमा त्रिखा, राजेश नागर, नरेन्द्र गुप्ता, नगर निगम चुनाव संगठनात्मक व्यवस्था प्रभारी डॉ.अरविन्द यादव, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, राजीव जेटली, स्थानीय निकाय विभाग के प्रदेश सह संयोजक देवेन्द्र चौधरी, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सोहनपाल सिंह, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, निवर्तमान महापौर सुमन बाला, प्रवक्ता हुकुम सिंह भाटी, टिपरचंद शर्मा व ज़िला विस्तारक मनजीत सिंह जांगड़ा मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

Related posts

किरोड़ी मीणा की चुप्पी और इशारे, एसआई भर्ती विवाद पर क्या चल रहा है

Report Times

बेनीवाल की भविष्यवाणी बीजेपी कभी नहीं बनाएगी किरोड़ी लाल को मुख्यमंत्री, गवर्नर जरूर बना सकती है

Report Times

Lok Sabha Election 2024: ईडी, सीबीआई और आईटी सरकार के हथियार, तमिलनाडु में गरजे राहुल गांधी

Report Times

Leave a Comment