Report Times
GENERAL NEWS

मध्यप्रदेश: सिंगरौली जिलें के घर में लगी भीषण आग में दुधमुंही बच्ची की मौत, शराबी पिता चारपाई पर सोता रहा

सिंगरौली जिलें के मोरवा थाना क्षेत्र के फूलझर ग्राम में मंगलवार को एक दुधमुंही बच्ची की आग में झुलसकर मौत होने की दर्दनाक घटना सामने आई है। घटना के समय मां पानी लेने के लिए घर से बाहर गई थी। वहीं शराबी पिता नशे में धुत घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। घटना कि जानकारी मिलते ही स्थानिक लोगों और पुलिस ने मिलकर आग पर काबू पाया। परंतु इस घटना में बच्ची की मौत हो गई। आग में घर का सामान भी जलकर खाक हो गया।

माता पानी भरनें गई थी, नशे में धूत पिता चारपाई पर सोता रहा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम फूलझर के निवासी बबलू बैगा पत्नी सुनिता और दुधमुंही बच्ची पूजा के साथ कच्चे मकान में रहता है। मंगलवार शाम को बबलू की पत्नी सुनिता अपनी छह माह की बच्ची पूजा को घर में सुलाकर पानी भरनें के लिए गई थी। दरमियान जलतें चूल्हे की आग से निकली चिंगारी से कच्चे मकान में आग लग गई। कहा जा रहा है की इस घटना के समय बबलू शराब के नशे में धूत होकर घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। सुनिता जब पानी भरकर वापस आई तो देखा के घर में भयानक आग लग गई है। सुनिता आग देखकर अवाक रह गई। उसने अपने पति को उठाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया।

स्थानिक लोगो, पुलिस ने आग बुझाने में मदद की 

इस घटना के चलते स्थानिक लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। साथ ही पुलिस को आग लगने की खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। परंतु इस आग ने दुधमुंही बच्ची को बुरी तरह से जला दिया। बच्ची को जला देखकर सभी का दिल पसीज गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

Related posts

ईद के मौके पर बांटी जाएगी ‘सौगात ए मोदी’, 32 लाख गरीब मुसलमानों के लिए पहल

Report Times

उधना दरवाजा में एक फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग

cradmin

जमशेदपुर : दुनिया और देश में 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रुप में मनाया जाता है. लेकिन जमशेदपुर शहर में ऐसे कई विरासत है, जिसको नये सिरे से संजोने की जरूरत है. ऐसे ही कुछ विरासत है, जो हेरीटेज के रुप में जाना जाता है और सौ साल से भी अधिक समय से यह पहचान बनी हुई है. कालीमाटी स्टेशन स्टेशन की स्थापना 1891 में कालीमाटी स्टेशन के रूप में हुई थी, और 1907 में टाटा स्टील की स्थापना के बाद इसका विस्तार किया गया, जब साकची को टिस्को स्टील प्लांट के लिए आदर्श स्थल के रूप में चिन्हित किया गया. 1919 में, टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी एन टाटा के सम्मान में स्टेशन का नाम बदलकर टाटानगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया. 1961 में, स्टेशन का जीर्णोद्धार किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप एक मुख्य प्लेटफ़ॉर्म और चार अतिरिक्त प्लेटफ़ॉर्म बनाए गए, जिन्हें टाटा स्टील की कॉरगेटेड शीट्स का उपयोग करके कवर किया गया था. वाटर वर्क्स वाटर वर्क्स की स्थापना 1908 में की गई थी, जिसमें जल आपूर्ति सुविधा के लिए सुवर्णरेखा नदी पर 1,200 फीट लंबा एक छोटा बांध बनाया गया था. बांध के पास नदी के किनारे एक मजबूत पंपिंग स्टेशन बनाया गया था. इसके अतिरिक्त, उस स्थान पर एक छोटी प्राकृतिक घाटी में एक जलाशय बनाया गया था, जिसमें लगभग आधा मील लंबा एक बांध था. वाटर वर्क्स का निर्माण 1910 तक पूरा हो गया था, और नदी के किनारे 1 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) की क्षमता वाला एक पंपिंग स्टेशन स्थापित किया गया था. इसके बाद, 1921 में पैटरसन शुद्धिकरण संयंत्र ने परिचालन शुरू किया. यूनाइटेड क्लब 1913 में स्थापित टिस्को संस्थान मूल रूप से समुदाय के लिए एक मनोरंजक सुविधा के रूप में कार्य करता था, जो डायरेक्टर्स बंगलो के सामने स्थित था. अपने शुरुआती वर्षों के दौरान, संस्थान में टेनिस कोर्ट, फुटबॉल और हॉकी के लिए विशाल मैदान, एक बॉलिंग एली, एक बिलियर्ड रूम और नृत्य तथा विभिन्न कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए एक खूबसूरत सुसज्जित कॉन्सर्ट हॉल था. 1948 में, टिस्को इंस्टीट्यूट का छोटा नागपुर रेजिमेंट (सीएनआर) क्लब के साथ विलय हो गया, जो पहले वर्तमान लोयोला स्कूल की साइट पर स्थित था, जहां यूनाइटेड क्लब की स्थापना हुई. सेंट जॉर्ज चर्च सेंट जॉर्ज चर्च की आधारशिला 28 दिसंबर, 1914 को औपचारिक रूप से रखी गई थी और 16 अप्रैल, 1916 को इसे समर्पित किया गया था. चर्च सर दोराबजी टाटा द्वारा एंग्लिकन कांग्रेगेशन के लिए उदारतापूर्वक आवंटित भूमि पर स्थित है. सेंट जॉर्ज चर्च वर्तमान में एकमात्र प्रोटेस्टेंट चर्च है, जहां अंग्रेजी भाषा में प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं.

Report Times

Leave a Comment