Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

आप नहीं दे पाएंगे राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2023, अगर…! RBSE ने बरती सख्ती

REPORT TIMES 

राजस्थान बोर्ड के छात्र छात्राओं के लिए बेहद जरूरी सूचना है. RBSE 2023 की बोर्ड परीक्षा में ज्यादा सख्ती बरत रहा है. आरबीएसई अजमेर बोर्ड ने स्कूलों को एक ऐसा नोटिस भेजा है, जिसके तहत हो सकता है कि हजारों स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2023 से बाहर हो जाएं. उन्हें  RAJASTHAN BOARD EXAM में शामिल होने ही नहीं दिया जाए. राजस्थान बोर्ड का ये नोटिस विद्यार्थियों की उपस्थिति के संबंध में है. अगर आपकी अटेंडेंस 75 फीसदी से कम हुई तो आप राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा नहीं दे पाएंगे. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने राज्य के सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे क्लास 10 और 12 के उन स्टूडेंट्स के नाम बताएं जिनकी उपस्थिति 75% से कम रही है. स्कूलों को Rajasthan Board के पोर्टल पर ये सूचना ऑनलाइन अपलोड करनी होगी. BSER बोर्ड सेक्रेटरी मेघना चौधरी की ओर से ये नया आदेश जारी किया गया है.

RBSE 10th, 12th Exam 2023: कब से होगी गिनती

अजमेर बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक प्रपत्र तैयार किया है. स्कूलों को इसी में अपने स्टूडेंट्स की अटेंडेंस की रिपोर्ट ऑनलाइन भरनी होगी. ये प्रक्रिया पूरी करनी की लास्ट डेट 1 मार्च 2023 है.

अब सवाल है कि आपकी उपस्थिति कब से कब तक काउंट की जाएगी. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, RBSE Board ने कहा है कि बीते वर्ष यानी 2022 में राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट कब जारी हुआ था (जून), स्कूल कब खुले थे.. इन दोनों बातों का ध्यान रखते हुए अटेंडेंस की कट-ऑफ डेट निर्धारित की जाएगी. वहीं, अंतिम तारीख 16 फरवरी मानी जा रही है. निश्चित तारीखों के लिए आप अपने स्कूल से संपर्क करके उचित जानकारी ले सकते हैं.

बहरहाल, राजस्थान बोर्ड ने RBSE 12th के Roll Number जारी कर दिए हैं. जल्द ही राजस्थान बोर्ड 10वीं के रोल नंबर भी आ जाएंगे. हालांकि आरबीएसई एडमिट कार्ड राजस्थान बोर्ड परीक्षा शुरू होने से करीब एक हफ्ता पहले आएगा.राजस्थान 10वीं की बोर्ड परीक्षा 16 मार्च 2023 से शुरू होने वाली है और 12वीं की परीक्षा 9 मार्च से. इस बार दोनों क्लास मिलाकर करीब 21 लाख परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं.

Related posts

झुंझुनूं : पूर्व मंत्री डॉ. महेश शर्मा के प्रतिनिधियों का झुंझुनूं दौरा

Report Times

ऐश्वर्या राय मणिरत्नम (Mani ratnam) की पोन्नियन सेल्वन (ponniyin selvan) में नजर आने वाली हैं

Report Times

Axis Bank और Bank of Baroda ने फिक्स्ड डिपॉजिट रेट में किया बदलाव, जानिए अब कितना होगा फायदा

Report Times

Leave a Comment