Report Times
latestOtherआक्रोशकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

किरोड़ी लाल ने इस शर्त पर स्थगित किया धरना, गहलोत सरकार से कैसे बनी सहमति?

REPORT TIMES 

राजस्थान सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को आंदोलन स्थगित कर दिया है. प्रदेश के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के बीच शनिवार को लंबी बातचीत हुई. राजस्थान पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने समेत कई मांगों को लेकर बीजेपी सांसद मीणा 12 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे थे. इस बीच, जानकारी मिली है कि किरोड़ी लाल मीणा पीएम मोदी के दौसा दौरे के चलते अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है. इसके साथ ही बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने ट्वीट कर कहा, ‘सरकार लोककल्याण के लिए होती है. उसे सत्य व मूल्यों पर टिके रहना चाहिए. जब वह सत्य से दूर भागती है तो प्रजा में शासन के प्रति संदेह प्रकट होता है और वह शासन में रहने का अधिकार खो देती है. विश्वास है अशोक गहलोत सरकार युवाओं से किए वादे से मुकरेगी नहीं एवं उन्हें रोजगार देगी.”

हाथ में लालटेन लेकर सरकार को ढूंढते आए नजर

बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा का अनूठा प्रदर्शन सोशल मीडिया में काफी वायरल है. जयपुर की सड़कों पर सांसद लालटेन और मोमबत्ती लेकर सरकार को ढूंढते हुए नजर आए. यह वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है. इस दौरान सांसद अपनी हाथ में लालटेन लिए हुए दिखाई दे रहे हैं.

जयपुर महाखेल के प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

वहीं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयपुर महाखेल के प्रतिभागियों को रविवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि जयपुर ग्रामीण से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर 2017 से राजस्थान की राजधानी में लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन करते आए हैं. जयपुर महाखेल, जो इस साल कबड्डी प्रतियोगिता पर केंद्रित है, 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर शुरू हुआ था और इसमें जयपुर ग्रामीण के तहत आने वाले सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की 450 से अधिक ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं और वार्डों के 6,400 से अधिक युवाओं और खिलाड़ियों की भागीदारी देखी गई है. पीएमओ ने कहा कि महखेल का संगठन जयपुर के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है और उन्हें खेल को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित भी करता है.

Related posts

भाजपा जिला महामंत्री दहिया ने की राठौड़ व पूनिया से मुलाकात

Report Times

आग लगने से दुकान में पड़ा लाखों का सामान हुआ खाक, मौके पर 12 दमकल की गाड़ियां पहुंचींं

Report Times

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को जान का खतरा! 3 बाइक सवारों ने 2KM तक किया काफिले का पीछा

Report Times

Leave a Comment