Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

कविता : अ नव वर्ष  कैनवास पर खुशियाँ उकेर दें आड़ी-तिरछी – चेतना रोहिल्ला

REPORT TIMES 

अ नव वर्ष

कैनवास पर

खुशियाँ उकेर दें

आड़ी-तिरछी

लकीरें खींच

झोली में प्यार भरी

सौगातें डाल दें

कुछ बातें

उदित होती भोर की

संगमरमरी दुपहरी संग

सांझ सुहानी

जोड़ दें

अ नव वर्ष ……..|

शीतल बयार संग

अंक में मेरे

बादल की रिमझिम

डाल दें

नव वर्ष

नव सृजन

नव श्रृंगार

नव प्रकृति संग

प्यारा सा रिश्ता

जोड़ दें

अ नव वर्ष………|

सम विषम

खुशियाँं जोड़

गमों को घटा

इक प्यारी सी

प्रश्नावली बना दें

पुराने रिश्तो में

बना मिठास

नए रिश्तो में

हँसी की फुहार

जोड़ दे

सपनो को सजीव बना

मुझे मेरे कान्हा से

जोड़ दे

अ नव वर्ष…… |

Mrs. Chetna Rohila

[Lecturer in PDRL College]
Address – Behind police station,
Chirawa (ward no.24) Jhunjhunu, Rajasthan.
भेजी गई रचना मौलिक है|

Related posts

डायमंड की ड्रेस पहन उर्वशी रौतेला ने दुबई में मनाया बर्थडे

Report Times

सांवलिया सेठ तक सीकर से सीधी बस सेवा शुरू; नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़ के श्रद्धालुओं को भी फायदा

Report Times

मातम में बदली खुशियां, बेटे की बारात से पहले हादसे में प‍िता की मौत

Report Times

Leave a Comment