Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिस्पेशल

16 मई को PM Modi देंगे 70 हजार युवाओं को अप्वाइंटमेंट लेटर, 22 राज्यों में लगेगा रोजगार मेला

REPORT TIMES

पांचवां रोजगार मेला देश के 22 राज्यों में 45 केंद्रों पर लगेगा. इस रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70 हजार युवाओं को अप्वाइंटमेंट लेटर देंगे. रोजगार मेले का आयोजन 16 मई को किया जाएगा. इससे पहले आयोजित किए गए रोजगार मेले में प्रधानमंत्री ने 13 अप्रैल को 71 हजार युवाओं को अप्वाइंटमेंट लेटर वितरित किए थे. पीएम ने वर्चुअ मोड में अप्वाइंटमेंट लेटर दिए थे.केंद्र सरकार ने सभी अन्य वरिष्ठ मंत्रियों को अलग-अलग केंद्रों पर होने वाले रोजगार मेले में मौजूद रहने को कहा है. इस क्रम में पीयूष गोयल मुंबई, हरदीप सिंह पुरी कपूरथला, धर्मेंद्र प्रधान भुवनेश्वर में रहेंगे. वहीं निर्मला सीतारामन चेन्नई, नरेंद्र सिंह तोमर रतलाम, अश्विनी वैष्णव जयपुर, अनुराग सिंह ठाकुर शिमला और ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में लगने वाले रोजगार मेले में मौजूद रहेंगे.

किस रोजगार मेले में दिए गए कितने नियुक्ति पत्र ?

केंद्र की भाजपा सरकारी ओर से 22 अक्टूबर 2022 को पहले रोजगार मेले का आयोजन किया गया था. इसमें 75 हजार युवाओं को अप्वाइंटमेंट लेटर वितरित किए गए थे. इसके बाद 22 नवंबर को आयोजित हुए दूसरे रोजगार मेले में भी 71 हजार अप्वाइंटमेंट लेटर बांटे गए थे. वहीं तीसरा रोजगार मेला 20 जनवरी 2023 को और चौथा 13 अप्रैल 2023 को आयोजित हुआ था. चौथे रोजगार मेले में भी विभिन्न विभागों में चयनित 71 हजार युवाओं को अप्वाइंटमेंट लेटर दिया गया था.

क्या है केंद्र सरकार की योजना ?

16 मई को केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे हो जाएंगे. केंद्र सरकार की योजना है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अधिक से अधिक भर्तियां की जाएगी. सबसे ज्यादा खाली पद सीएपीएफ में भरे जाएंगे. वहीं स्टेनोग्राफर, क्लर्क, एसआई, कांस्टेबल, टैक्ट सहायक सहित विभिन्न पदों पर चयनित युवाओं को 5वें रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.

Related posts

प्रिंस का आईआईटी में चयन

Report Times

राजस्थान : राज्य की 3878 ग्राम पंचायतों और जिला परिषदों के चुनाव की तैयारी

Report Times

खरगे पर किताब: कांग्रेस ने बताया महान, महाजन-सिंधिया ने किया गुणगान

Report Times

Leave a Comment