Report Times
latestOtherकरियरखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

पहलवानों से पुलिस बदसूलकी पर हनुमान बेनीवाल की अमित शाह को चेतावनी, दिव्या बोलीं- लोकतंत्र हुआ शर्मसार

REPORT TIMES 

जयपुर: देश की राजधानी जंतर-मंतर पर पहलवानों के आंदोलन में बुधवार देर रात हुई पुलिसिया कार्रवाई पर बवाल छिड़ गया है. राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल और कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने पुलिस के एक्शन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. इधर कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया ने पहलवानों के समर्थन में जयपुर में एक पैदल मार्च निकाला जहां कई छात्र और एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल हुए. बेनीवाल ने नागौर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीधा गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि किसानों के आगे भी केंद्र सरकार को झुकना पड़ा था और अब पहलवानों के आगे भी वही हालात होंगे.सांसद ने कहा कि देश के लिए मेडल लाने वाले और दुनिया में नाम रोशन करने वालों के साथ इस तरह का बर्ताव भूला नहीं जाएगा. मालूम हो कि बीते दिनों बेनीवाल ने पहलवानों से जंतर-मंतर पर मुलाकात भी की थी. वहीं कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने पूरे घटनाक्रम पर कहा कि दुनिया मे तिरंगे की शान बढ़ाने वाले पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस की लाठीचार्ज करने की घटना लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है और यह हमला पहलवानों पर नही, बल्कि देश के हर किसान के बेटे-बेटियों पर हुआ है.

‘पहलवानों के समर्थन में सड़कों पर आ जाएगा देश’

बेनीवाल ने अपनी प्रतिक्रया देते हुए आगे कहा कि पहलवानों के मामले को लेकर केंद्र सरकार हठधर्मिता पर अड़ गई है लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि पूरा देश पहलवानों के साथ खड़ा है. सांसद ने गृहमंत्री अमित शाह से अपील करते हुए कहा कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और पहलवानों के साथ बदसूलकी करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करें.इधर दिव्या मदेरणा ने कहा कि हम सभी पहलवान भाई-बहनों के साथ खड़े हैं और उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे. मदेरणा ने पीएम और गृहमंत्री तुरंत को दोषियों को दंडित कर पहलवानों को न्याय दिलवाने की अपील की.

पहलवानों के साथ हो रहा अन्याय : पूनिया

वहीं जयपुर में पहलवानों के समर्थन में पैदल मार्च निकालते हुए विधायक कृष्णा पूनिया ने कहा कि बीजेपी सरकार अपने सांसद को बचा रही है और आज देश के लिए मेडल लाने वाली बेटियां सड़कों पर रो रही है, क्या इसी दिन के लिए वह मेडल जीतकर लाई थी.पूनिया ने कहा कि जब तक पहलवानों को न्याय नहीं मिलेगा हम पहलवानों के साथ खड़े हैं.

Related posts

राजस्थान में सुप्रीम कौर्ट के आदेश का उलंघन नेट बंद करके किया मोलिक अधिकारों का हनन

Report Times

इंडोनेशिया ने बढ़ाई टेंशन, इतना बढ़ सकता है खाने के तेल का दाम

Report Times

चिड़ावा की हजरत जमालुद्दीन कमालुद्दीन शाह दरगाह में उर्स : झंडे की रस्म और गुस्ल अदायगी से हुई शुरुआत

Report Times

Leave a Comment