Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

लखनऊ कोर्ट के भीतर मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा को मारी गोली, वकील के कपड़ों में आए थे हत्यारे

REPORT TIMES 

लखनऊ: लखनऊ कोर्ट के बाहर मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को गोली मार दी गई है. जानकारी के मुताबिक ये गोलीबारी वजीरगंज थाना के कचहरी में हुई है. इस गोली बारी में मुख्तार अंसारी का करीबी और ब्रह्मदत्त द्विवेदी मर्डर केस में आरोपी जीवा की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि हत्यारे वकील के कपड़ों में आए थे. संजीव जीवा को गोली मार कर भाग गए. इस गोलीबारी में एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हुए हैं.गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा कोर्ट परिसर सन्न रह गया. हर कोई भागने लगा. जब संजीव जीवा को गोली मारी गई, तब वह पुलिस की सुरक्षा में था. उसके आस-पास करीब 20 पुलिस वाले मौजूद थे. वकील की रूप में आए हत्यारे ने अपने मंसूबों को अंजाम देने के बाद वहां से भागने की कोशिश की. हालांकि वहां मौजूद वकीलों ने उसे घेर लिया और पकड़कर पुलिस के हाथ थमा दिया. पुलिस ने आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी पहचान प्रशांत के रूप में हुई है.

जीवा की पत्नी ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका

बता दें कि ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में जेल में बंद संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की पत्नी ने पहले ही अपने पति की हत्या की आशंका जता दी थी. संजीव जीवा की पत्नी और RLD की नेता पायल माहेश्वरी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से अपने पति की हत्या की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी. पायल का कहना था कि पेशी के दौरान षड्यंत्र के तहत उनके पति संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या कराई जा सकती है. उन्होंने पति की सुरक्षा के लिए सीजेआई से उच्चाधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया था. हालांकि उनकी इस आशंका के बाद भी पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट में ही जीवा को गोली मार दी गई.

Related posts

गहलोत ने दी मंजूरी, राजस्थान में बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना लागू; फीस का पुनर्भरण मिलेगा

Report Times

शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, 41 साल बाद भारतीय यात्री अंतरिक्ष मिशन पर रवाना

Report Times

ISRO के INSAT-3DS सैटेलाइट की लॉन्चिंग आज : जानिए मिशन की पूरी डिटेल

Report Times

Leave a Comment