Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपिलानीस्पेशल

दुकान पर दिन-दहाड़े चोरी करने वाली महिला को पकड़ा, साथी महिलाएं हुई फरार, दुकानदार की सजगता से हाथ आई शातिर चोर

REPORT TIMES 
पिलानी। मुख्य बाजार में दिन-दहाड़े दुकान से चोरी करने वाली महिलाओं के गैंग की एक सदस्य को दुकानदार की सजगता से व्यापारियों ने पकड़ लिया। गिरोह की बाकी चोर महिलाएं मौके से फरार हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार में शरद कुमार बगड़िया की बर्तनों की दुकान है। आज दोपहर में 4-5 महिलाएं बर्तन खरीदने के लिए दुकान पर आई और कुछ देर बाद दुकान से एक-एक कर निकल गई। महिलाओं के जाने के कुछ ही देर बाद व्यवसाई शरद कुमार ने जब दुकान का सामान संभाला तो दो दर्जन से ज्यादा थालियां व अन्य बर्तन गायब मिले।
माजरा समझ में आते ही शरद कुमार महिलाएं जिधर गई थी, उधर ही दौड़े। कुछ दूर जाने पर चोर महिलाओं का गिरोह हरियाणा नंबर की एक गाड़ी में बैठता नजर आ गया, जिस पर व्यवसाई शरद कुमार ने शोर मचा दिया। आसपास के दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला को पकड़ लिया, जबकि गिरोह की बाकी महिलाएं गाड़ी में बैठ कर फरार होने में कामयाब हो गई।
बाजार के व्यापारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद चोरी की आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। पीड़ित बर्तन व्यवसाई शरद कुमार भी थाने पहुंचे हैं, जहां रिपोर्ट लिखवाने की कार्यवाही जारी है। बाजार के दुकानदारों ने जिस महिला को पकड़ा है, पुलिस उससे गिरोह की बाकी महिलाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

Related posts

IPL 2024: विराट कोहली को मैदान पर अंपायर से भिड़ना पड़ा महंगा, बीसीसीआई ने लिया एक्शन

Report Times

भारतीय सीमा में घुसी पाकिस्तानी महिला, क्यों नहीं लौटना चाहती पाक?

Report Times

8 महीने 23 सुसाइड: दरवाजा तोड़ा तो लटकी मिली छात्रा की लाश, 5 महीने पहले पहुंची थी कोटा

Report Times

Leave a Comment